ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News सरपंच पति के लिए वरदान साबित हो रही नगदा पंचायत

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

छतरपुर  बिजावर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नगदा इन दिनों अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है यहां जिस तरह व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है नगदा ग्राम पंचायत स्वयं ही अपनी गाथा बयां कर रही है जहां पर महिला सरपंच श्रीमती प्रीति बाई यादव है लेकिन सरपंच के समस्त अधिकार सरपंच पति अपने कब्जे में रखते है, जहां पर देखा जाए तो सरपंच के अधिकारों का हनन भी हो रहा है और महिला सरपंच को अपना अधिकार नहीं मिल रहा है। नगदा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों के अनुसार महिला सरपंच कभी भी ग्राम पंचायत की ग्राम सभा में नही जाती है यहां तक कि वह तो ग्राम पंचायत कार्यालय की दहलीज तक आने से परहेज करती है। जो नियमों का खुला उल्लंघन है, अब कारण जो भी हो वह सरपंच और उनके पति का निजी मामला है नगदा ग्राम पंचायत में भारी अनियमितताएं है, तथा व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया यहां पर दो वर्ष पूर्व आंगनवाड़ी निर्माण कार्य का भुगतान निकाल लिया गया लेकिन आंगनबाड़ी का कोई अस्तित्व तक नहीं है यहां पर शासकीय राशि का जमकर बंदरबांट किया गया है पूर्व में पदस्थ सचिव एवं सरपंच द्वारा फर्जी बिल लगाकर शासकीय राशि को ठिकाने लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई वहीं भुगतान विवरण में दी जा रही भ्रामक जानकारी यहां के भ्रष्टाचार को उजागर कर रही है। उक्त मामले में पूर्व सचिव एवं सरपंच सहित उपयंत्री भी बराबर के हिस्सेदार है अगर बारीकी से जांच होती है तो भ्रष्टाचार खुली किताब की तरह स्पष्ट दिखाई देंगे।

इनका कहना :- वर्तमान सचिव से दूरभाष पर संपर्क करने पर उन्होंने अवगत कराया कि आपको जो जानकारियां प्राप्त हुई है वह सही है एवं जांच का विषय है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button