ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh News हिमाचल में पहली बार FDR तकनीक से बनेगी सड़के, वाहनों के लिए बेहतर

रिपोर्टर ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में पहली बार सड़कों का निर्माण फुल डेफ्थ रिक्लेमेशन तकनीक पर किया जाएगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा बैठक पर आयोजित एक बैठक में दी। मुख्यमंत्री ने इस तकनीक का उपयोग करने के लिए अधिकारियों को मौके पर निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरुआती चरण में विभिन्न जिलों में 666 किलोमीटर सड़कों का निर्माण इस तकनीक से होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना था कि राज्य सरकार प्रदेश वासियों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार ,असम के बाद हिमाचल प्रदेश चौथा राज्य है जो FDR तकनीक से सड़के बनाने जा रहा है। इस तकनीक से सड़के ज्यादा टिकाऊ बनती है तथा लागत भी कम है। इस अवसर पर लोक निर्माण व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह, प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग भरत खेड़ा, प्रमुख अभियंता अजय कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बता दें कि FDR(Full depth reflection) तकनीक में सीमेंट केमिकल मिलाकर कंक्रीट की परत बिछाई जाती है इसे सड़क निर्माण की सबसे ज्यादा पर्यावरण अनुकूल तकनीक माना जाता है। इसमें पर्यावरण को दूषित करने वाले तारकोल का इस्तेमाल नहीं होता है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की सुविधा के लिए सड़क संपर्क को मजबूत करने पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button