उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News सोनौली बार्डर पर नेपाल जा रही एक मैत्री बस में तस्करी का कपड़ा बरामद।

रिपोर्टर सुनील कुमार जायसवाल महराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज नौतनवा। भारत नेपाल सीमा के सोनौली बार्डर पर सशस्त्र सीमा बल कि 22 वी वाहिनी के जवानों ने जांच के दौरान भारत से नेपाल जा रही एक मैत्री बस से भारी मात्रा में तस्करी का कपड़ा बरामद कर सीज कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा पर तैनात एस एस बी के जवानों ने भारत से नेपाल आने जाने वाले यात्रियों और बसों की जांच कर ही रहे थे। कि इसी दौरान दिल्ली से काठमांडू जा रही एक मैत्री बस की जांच की गई तो अत्यधिक मात्रा में रेडीमेड कपड़े बरामद किए गए इसके साथ ही दो महिलाओं को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें महिलाओं ने अपना नाम कंचन गुरुंग और सुनीता गुरुंग निवासी नेपाल बताया। इस संबंध में सशस्त्र सीमा बल के 22 वी वाहिनी के असिस्टेंट कमांडेंट अमित कुमार ने बताया कि बार्डर पर रुठीन चेक अप किया जा रहा था।इस बीच एक बस में रेडीमेड कपड़े के साथ दो महिलाओं को पकडा गया है। बरामद माल को सीज कर दिया गया। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button