ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : गोवर्धन की पवित्र छोटी परिक्रमा मार्ग जलमग्न।

ब्यूरो चीफ सूरज मथुरा उत्तर प्रदेश
“लक्ष्मीनारायण मंदिर से शुरू होकर मेन बाजार तक घुटनों तक भरा गंदा पानी। थोड़ी सी बारिश में ही नालियों ने दे दिया जवाब।” “स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए कितना गलत है… नगर पंचायत इस बात को ध्यान क्यों नहीं दे रहा है?” “दुकानदारों का सामान भीग रहा है। श्रद्धालु नंगे पैर गंदे पानी में परिक्रमा करने को मजबूर। हर साल मानसून में यही हाल, पर प्रशासन मौन।” “डॉक्टरों का कहना है – ऐसे गंदे पानी से त्वचा और पेट की बीमारियां फैल सकती हैं।” “स्थानीय लोगों की मांग – तुरंत जल निकासी और नाली सफाई हो, वरना बड़ी बीमारी फैलने का डर है।

Subscribe to my channel