IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Uttar Pradesh News दिव्यांग जनों को राजनैतिक भागीदारी दिलानें के लिए पार्टी लोकसभा चुनाव में उतरेगी

रिपोर्टर कमलेश कुमार शुक्ला कानपुर उत्तर प्रदेश

कानपुर संबाद दाता राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के के दीक्षित व महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमारी शुक्ला के आज दिनांक 15/10/2023 कानपुर नगर आगमन पर भव्य स्वागत हुआ कानपुर शहर के शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों की बैठक ली बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव बीरेंद्र कुमार ने किया और संचालन प्रदेश अध्यक्ष आनंद तिवारी ने किया बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के के दीक्षित ने कहा कि दिव्यांग जनों को राजनैतिक भागीदारी दिलानें के लिए राष्ट्रीय विकलांग पार्टी लोकसभा सभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष आनंद तिवारी को उत्तर प्रदेश में बूथ लेबल की कमेटी तैयार कर सूची भेजने के लिए निर्देश दिए के के दीक्षित ने कहा कि जिन सीटों पर दूसरी पार्टी दिव्यांग जनों को अपना प्रत्याशी बनाएगी उन सीटों पर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी अपना प्रत्याशी नहीं उतारेंगी राष्ट्रीय विकलांग पार्टी का उद्देश्य दिव्यांग जनों को राजनैतिक भागीदारी दिलानें का हैं बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय महासचिव बीरेंद्र कुमार ने कहा कि दूसरी पार्टी दिव्यांग जनों का वोट तों लेती है लेकिन उनको भागीदारी नहीं देती है बीरेंद्र कुमार ने कहा कि अन्य पार्टी दिव्यांग जनों के वोट का बंटवारा करनें के लिए दिव्यांग प्रकोष्ठ बना लिया है राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने कहा कि दिव्यांग जन एसी पार्टी से सावधान रहें महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमारी शुक्ला ने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने हक और अधिकार के लिए लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं प्रदेश अध्यक्ष आनंद तिवारी ने कहा कि जल्द ही मंडल व जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश का पालन किया जायेगा आज की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव बीरेंद्र कुमार के अलावा प्रदेश अध्यक्ष आनंद तिवारी जिला अध्यक्ष राहुल कुमार अल्पना कुमारी प्रदेश प्रवक्ता मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार डॉ बी एन पाल बैभव दीक्षित सचिव मनोज त्यागी उमाशंकर आदि लोग शामिल रहे !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button