उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News आज दिन साधन‌‌ सहकारी समिति के द्वारा खाद का वितरण किया जा रहा

रिपोर्टर मनोज कुमार महोबा उत्तर प्रदेश

महोबा जिले की तहसील चरखारी के अंतर्गत ग्राम पंचायत सूपा में आज दिन साधन‌‌ सहकारी समिति के द्वारा खाद का वितरण किया जा रहा था किसान अपनी लाइन में खड़े हुए और कुछ महिलाएं भी थीं जब खाद लेने का नंबर सावित्री देवी अहिरवार खाद ले रही उसी वक्त क्षेत्रीय लेखपाल उमेश सोनकर आ गए और उन्होंने एक गरीब महिला को धक्का दे दिया जिससे सावित्री देवी करीब 6 से 7 फीट नीचे गिर गई और उसके हाथ में फैक्चर हो गया और हल्की-फुलकी चोट भी आ गई किसान हमारे देश का अन्नदाता है पटवारी द्वारा इतनी बड़ी लापरवाही क्यों की गई ‌ साधन सहकारी समिति के सचिव द्वारा किसी दुकान से खाद का वितरण किया जा रहा था ‌ पटवारी सोनकर को व्यवस्था बनाने के लिए चरखारी एसडीएम ने ड्यूटी लगाई थी की गुंडागर्दी करने के लिए लगाई थी सूत्र बताते हैं कि पटवारी सोनकर के कुछ लोग मिलने जुलने वाले आ गए उनको खाद दिलाने के लिए उन्होंने भीड़ को इधर-उधर किया तो इस महिला ने उनसे कहा कि भैया हम लाइन पर लगे हैं तो सोनकर ने ठीक है बहस मत करो थोड़ा सा पीछे और चलो तो बोली भैया इधर जगह नहीं है थोड़ी सी बात हुई और सोनकर पटवारी ने उसे धक्का दे दिया वह बेचारी गरीब किसान महिला नीचे गिर गयी इस घटना की जानकारी चरखारी तहसीलदार जी से जानना चाहिए तो उन्होंने पत्रकार का फोन नहीं उठाया जब वरिष्ठ अधिकारी फोन नहीं उठाएंगे तो किसानों की समस्या का समाधान कैसे होगा तहसील के अंदर चाहे जिस अधिकारी या पटवारी को फोन लगाओ कभी फोन नहीं उठाते डीएम महोबा मामले को संज्ञान में लें कि पत्रकारों के फोन ना उठाना या जवाब ना देना एक जिम्मेदार अधिकारी का यह कर्तव्य नहीं है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button