उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News  वाराणसी थाना बड़ागांव पुलिस ने विद्यालय का ताला तोड़कर सामान चोरी करने वाले अभियुक्त राजन उर्फ सूरज उर्फ मुसाडिया को किया गिरफ्तार 

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा दि0 08/09.10.2023 की रात्रि में कम्पोजिट विद्यालय रमईपट्टी में घुसकर सामान चोरी करने के सम्बन्ध पंजीकृत मु0अ0स0- 0339/2023 धारा 457/380/411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त राजन उर्फ सूरज उर्फ मुसाडिया पुत्र राजेश राजभर, नि0 रमईपट्टी, थाना बड़ागाँव, जनपद वाराणसी उम्र करीब 35 वर्ष को बाबतपुर रमईपट्टी मार्ग के पास से गिफ्तार किया गया । अभियुक्त के निशानदेही पर चोरी किये गये रसोई के सामान को बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण राजन उर्फ सूरज उर्फ मुसाडिया पुत्र राजेश राजभर, निवासी रमईपट्टी, थाना बड़ागाँव, जनपद वाराणसी उम्र करीब 35 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग–
मु0अ0स0- 0339/2023 धारा 457/380/411 भादवि थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी कमिश्नरेट
बरामदगी का विवरण–
(1). गैस सिलेण्डर खाली ( 14.2 किग्रा0) – 01 अदद
(2). भगौना एल्मुनियम – 02 अदद
(3). थाली स्टील – 05 अदद
(4). लोहे का कल्छुल – 01 अदद
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
मु0अ0स0- 075/2023 धारा 379/411 भादवि थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी कमिश्नरेट ।
मु0अ0स0- 098/2023 धारा 4/25 आर्मस एक्ट थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी कमिश्नरेट ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः
उ0नि0 राज कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी ।
उ0नि0 विशाल सिंह, थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी ।
उ0नि0 आकाश सिंह थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी ।
उ0नि0 गौरव कुमार सिंह थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी ।
का0 श्रवण कुमार थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी ।
का0 अभिषेक वर्मा थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button