उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttarakhand News विकास नगर बाजार का ट्रैफिक हुआ अनियंत्रित जाम की मार झेल रही विकास नगर की जनता

रिपोर्टर जोगिंदर सिंह देहरादून उत्तराखण्ड

विकासनगर जनपद देहरादून उत्तराखंड क्षेत्र अंतर्गत वर्तमान में त्योहारी सीजन सर पर है ऐसे में विकास नगर बाजार में पैर रखने की जगह भी नहीं होती पूर्व में किसी भी त्योहारी सीजन पर भारी वाहनों जैसे की ट्रक बस यूटिलिटी पिकअप इत्यादि का प्रवेश शहर में प्रतिबंधित किया जाता परंतु वर्तमान में विकास नगर बाजार की स्थिति बड़ी दयनीय हो चुकी है मंडी चौक से लेकर डाकपत्थर तिराहे तक महज डेढ़ किलोमीटर का सफर डेढ़ घंटे में पूरा हो रहा है जिसकी वजह है विकास नगर बाजार के दुकानदारों द्वारा फुटपाथ के साथ-साथ अपनी दुकानों का सामान हाईवे पर सजा दिया है बाकी की कसर ठेली एवं यूटिलिटी पिकअप ने पुरी कर दी है पूरा पछवादून इस समय डेंगू की मार से जूझ रहा है ऐसे में किसी भी मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस जैसे वाहन को भी कई घंटे विकास नगर बाजार के जाम में फंसना पड़ रहा है

ऐसे में मरीज के साथ कोई अप्रिय घटना घट जाए इसका जिम्मेदार कौन होगा अगर स्थानीय लोगों की बात करें तो लोगों का कहना यह है कि उक्त मार्ग सीमा पर भारतीय सेना को ले जाने के लिए एकमात्र रास्ता है यदि किसी आपातकाल के दौरान सेना को उक्त मार्ग से गुजरना पड़ा तो पहले विकास नगर बाजार के व्यापारियों के आगे हाथ पैर जोड़कर उनका सामान हटाना पड़ेगा तब कहीं आवश्यक सेवा में लगे सेन्य दमकल रोगी वाहनों का आवागमन विकास नगर बाजार से हो सकता है या फिर सरकार को आपातकाल की स्थिति को देखते हुए कोई नया विकल्प चुनना पड़ेगा क्योंकि विकास नगर बाजार के हाईवे पर सिर्फ व्यापारियों का कब्जा है जिसे चाह कर भी जिम्मेदार विभाग कब्ज अवमुक्त नहीं कर सकता क्योंकि पूर्व में भी कई बार कार्रवाई हुई परंतु कार्यवाही सिर्फ व्यापारियों एवं जिम्मेदार विभागों की नोक झोक तक सिमट कर रह गई कार्यवाही करने वाले अधिकारी अपना मुंह लेकर बैरग लौट गए और अपने पीछे छोड़ गए एक लंबा जाम सैकड़ो वाहनों के होरन की आवाज धूल मिट्टी से परेशानी जनता !

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button