उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News कई सालों से टूटी पड़ी खेड़ा घसा उर्फ पृथ्वीपुर के प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल

ब्यूरो चीफ अनुभव शाक्य शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश

शाहजहांपु:- जैतीपुर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर के गांव खेड़ा घसा उर्फ पृथ्वीपुर में प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल एवम् मेन गेट कई सालों से टूटा पड़ा है। खेड़ा घसा उर्फ पृथ्वीपुर में प्राथमिक विद्यालय में कोई भी ऐसी सुविधा नहीं है जो प्राथमिक विद्यालय में होनी चाहिए यही नहीं विद्यालय में कई कमरों की छतें बिल्कुल जर्जर हो चुकी हैं जिससे कभी भी कोई भी बड़ी घटना घट सकती है।और अगर बाउंड्री वॉल की बात करे तो कई सालों से टूटी बिल्कुल टूटी पड़ी है विद्यालय में कोई गेट भी नहीं लगा है। जिस विद्यालय में दिन में बच्चे पढ़ने के लिए जाते है वही विद्यालय रात में छुट्टा जानवरों का आशियाना बन जाता है। एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार बच्चों का भविष्य बनाने के लिए सर्व शिक्षा अभियान के अंर्तगत सरकारी विद्यालयों को मॉडर्न विद्यालय बनाने के लिए पूरे जोर शोर से काम कर रही है लेकिन इस विद्यालय में ऐसा कुछ भी नही है और कोई भी अधिकारी इस विद्यालय की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं और अगर ग्राम प्रधान की बात की जाए तो ऐसा लग रहा है कि उन्हें इन सब चीजों से कोई भी मतलब नहीं है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button