उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News  छात्रा को ट्रेन से फेंकने वाला गिरफ्तार, कमिश्नर, आईजी, डीएम, एसएसपी पहुंचे अस्पताल, इंस्पेक्टर समेत चार पुलिस कर्मी सस्पेंड

रिपोर्टर शहंशाह आबंला बरेली उत्तर प्रदेश

बरेली  सीबीगंज के खड़ौआ रेलवे क्रॉसिंग के पास छात्रा को ट्रेन से फेंकने वाले शोहदे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्रा का एक हाथ और दोनों पैर कट गए। गंभीर हालत में उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को पांच लाख मुआवजा देने की घोषणा की है। कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, आईजी डॉक्टर राकेश सिंह, डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान समेत अधिकारियों ने घायल का अस्पताल में हाल जाना। मुफ्त इलाज की घोषणा की है।

बेहतर इलाज के लिए छात्रा को एलएस एंबुलेंस से किया शिफ्ट
बुधवार सुबह निजी अस्पताल पहुंचे डीएम ने मीडियो को बताया कि इस मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका संज्ञान लिया है। सीएमओ से बात कर बेहतर इलाज के लिए छात्रा को एएलएस एंबुलेंस से शिफ्ट कर रहे है। इलाज में जो भी खर्च होगा उसकी भरपाई सरकार करेगी। योगी सरकार की तरफ से पांच लाख रुपये देने की घोषणा हुई है। प्रशासन स्तर पर मदद की जा रही है। जांच के आधार पर जो भी तथ्य आएगा उसपर कार्रवाई की जाएगी।

इंस्पेक्टर, हल्का इंचार्ज, बीट के सिपाही निलंबित
एसएसपी घुसे सुशील चंद्रभान ने बताया कि इंस्पेक्टर सीबीगंज अशोक कुमार कंबोज, हल्का दरोगा और बीट के सिपाही को क्षेत्र में सही तरीके की जानकारी नहीं थी। इसके लिए उन्हें निलंबित किया गया है। छात्रा के परिजनों ने तहरीर में बताया कि आरोपी छात्रा से बात करने की कोशिश करता था। यह बात आरोपी के पिता को भी बताई गई। लेकिन उसने भी संज्ञान नहीं लिया गया। इसके बाद आरोपी ने छात्रा को ट्रैक पर धकेल दिया। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कठोर कार्रवाई की जा रही है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button