उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News सूरतगंज ब्लाक में मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। स्थिति ऐसी है कि आवेदन करने के बाद महीनों लोगों का दौड़ाया जा रहा है।

रिपोर्टर मो ज़ैद सूरतगंज बाराबंकी उत्तर प्रदेश 

मामले से जुड़ा एक ऑडियो वॉयरल हुआ है। ऑडियो में पंचायत सचिव एक आवेदक को गाली दे रहे हैं। यही नहीं उससे यह भी कह रहें हैं,कि ब्लाक में दिखाई न देना। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी दिनेश कुमार सिंह व सीडीओ एकता सिंह से की है। ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिपरी निवासी गोविंद के मुताबिक, उनके बाबा और दादी की मृत्यु हो चुकी है। उसने 21 सितंबर को मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पंचायत सचिव रोहित वर्मा को सशपथ पत्र दिया था। साथ ही आवेदन की अन्य प्रक्रिया भी पूरी की थी। इसके बाद भी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया। कई बार पंचायत सचिव से आवेदन की जानकारी की,लेकिन उन्होंने कोई संतोष जनक जवाब नही दिया। इसके बाद उससे 15 हजार रूपये की डिमांड की गई। आरोप है कि उसने पंचायत सचिव को फोन कर रिश्वत मांगने का विरोध किया तो पंचायत सचिव ने गाली देनी शुरू कर दी। इसका एक ऑडियो शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में पंचायत सचिव पीड़ित आवेदक को गाली देते हुए ब्लॉक में न दिखाई देने की धमकी दे रहे है। बीडीओ प्रीति वर्मा ने बताया कि वॉयरल ऑडियो की जानकारी नहीं है। फिलहाल मामले की जांच एडीओ पंचायत को सौपी गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button