उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News 19 अक्टूबर 2023 को केंद्रीय मंत्री भारत सरकार कौशल किशोर जी द्वारा नशामुक्त मैराथन का लखनऊ में आयोजन

 रिपोर्टर वसीम अकरम फतेहपुर उत्तर प्रदेश

समाज को चेतना दिलाने और युवाओं को नशे की लत से दूर करने के लिए केंद्रीय मंत्री श्री कौशल किशोर जी द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी आंदोलन नशामुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का के तहत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक विशाल नशामुक्त मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। सामाजिक तौर से जुड़े इस अभियान को केंद्रीय मंत्री के द्वारा शुरू की गई इस पहल को जनता के बीच में बहुत कम समय में ही ये अभियान फैल रहा है। लोगों का परिवार आज नशे के कारण बर्बाद हो रहा है परंतु फिर भी लोग अनजाने ही नशे के खिलाफ न चाहते हुए भी विरोध दर्ज नहीं करा पा रहे थे। परंतु केंद्रीय मंत्री द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को न केवल जनता जनार्दन का सहयोग मिल रहा है बल्कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा भी सराहा गया है और देश में केंद्र द्वारा नशामुक्त देश अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री श्री कौशल किशोर जी के जनपद फतेहपुर के नशामुक्त प्रभारी/ सांसद प्रतिनिधि मोहनलालगंज श्री अंशू सिंह सेंगर द्वारा प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई की दिनांक 19 अक्टूबर 2023 को स्वर्गीय आकाश किशोर उर्फ जेबी की पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल नशामुक्त मैराथन का आयोजन राजधानी लखनऊ में किया जा रहा है,जिसमे बड़ी संख्या में देश के हर कोने से लोगों के शामिल होने और बहुत बड़ी हस्तियों के शामिल होने का कार्य किया जा रहा है। श्री सेंगर ने ये भी बताया की ये मैराथन समाज को एक आइना दिखायेगी की कैसे एक इंसान जो नशा नहीं करता है और स्वस्थ दिनचर्या अपनानता है उसमे और एक नशे की लत में पड़े इंसान में कितना अंतर होता है। ये मैराथन एक संदेश है की अब नशा देश के युवाओं को और बर्बाद नही करेगा और नशे को देश छोड़कर भागना पड़ेगा। हमारा देश बनेगा नशामुक्त देश शसक्त देश।

सूचना देते हुए श्री सेंगर ने आगे बताया की मैराथन का आयोजन सुबह 5 बजे 19 अक्टूबर 2023 को दुबग्गा चौराहा निकट दुबग्गा थाना लखनऊ से प्रारंभ होकर भिठौली चौराहा होते हुए दुबग्गा चौराहे पर 22 किमी की दौड़ समाप्त होगी। प्रथम विजेता को पुरुस्कार स्वरूप तीन लाख रुपए द्वितीय विजेता को 2 लाख रुपए और तृतीय विजेता को 1 लाख रुपए प्रदान किया जाएगा । इसके उपरांत प्रथम दस विजेता को 21000 रुपए, द्वितीय 10 विजेता को 11000 रुपए और तृतीय 10 विजेता को 5100 रुपए पुरुस्कार दिए जाएंगे। मैराथन के प्रतिभाग के लिए रजिस्ट्रेशन वेबसाइट www.abhiyankaushalka.org के मध्यम से और नंबर 8055338897 पर मिस कॉल करके, टोल फ्री नंबर 18002031220 पर कॉल करके किया जा सकेगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है। जिसमे सभी जनपद वासियों से और युवाओं से अपील है की ज्यादा से ज्यादा संख्या में रजिस्ट्रेशन करके मैराथन में सम्मिलित हो जाएं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button