उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पूर्व सीएम मुलायम सिंह की काशी में मनाया गई पुण्यतिथि, समाजवादी कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी  समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवम उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का वाराणसी में पुण्यतिथि मनाया गया। वाराणसी के नाटी इमली परिसर में श्रद्धांजलि सभा में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने चेहते नेता को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल और जीवन के संघर्षों को याद किया।
इस मौके पर श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष दिलिप डे ने कहा कि हम सभी को आज संकल्प लेना है कि नेता जी के विचारों को जन-जन तक पहुचाएंगे और उनके आदर्शो पर चलकर गरीबो, मजलूमों, नौजवानों, दलितों, पिछड़ो एवं अल्पसंख्यको के हित के लिए संघर्ष करेंगे। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि नेता जी ने कभी सिद्धांतो से समझौता नहीं किया जो निर्णय ले लेते थे। वह उस पर कायम रहते थे, चाहे जितनी भी बड़ी कुर्बानी क्यों न देनी पड़ी हो। पूर्व मंत्री वीरेंदर सिंह ने कहा कि वर्ष 1989 में नेता जी जब मुख्यमंत्री बने तो सबसे पहले चुंगी समाप्त किया जिसका लाभ आज भी किसानो और छोटे व्यापारियों को मिल रहा है। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री डॉ बहादुर सिंह यादव ने कहा कि नेता जी हमेशा यही कहते थे, कि समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर जब तक मुस्कान नहीं आ जाती तब तक समाजवाद का आन्दोलन जारी रखना। पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम यादव ने कहा कि जब 1977 में नेताजी प्रदेश के सहकारिता मंत्री थे तो सहकारिता आन्दोलन को जबरदस्त मजबूती प्रदान किये इसका परिणाम आज आप सभी के सामने हैं। वरिष्ठ समाजवादी नेता महेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि नेता जी जब भारत सरकार में रक्षा मंत्री थे तो उन्होंने शहीद जवानो के पार्थिव शरीर को ससम्मान उनके पैतृक निवास पर पहुंचाने का आदेश दिया जिससे शहीदों के परिवारों का सम्मान बढ़ा।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पूर्व महासचिव योगेन्द्र यादव, डॉ उमाकांत सिंह यादव, डॉ दिलशाद अहमद जाहिद नासिर, अनिल साहू, अजहर अली सिद्दीकी, अयान खान, डॉ अजीत यादव, गोपाल यादव मौजूद रहे। सभा का संचालन योगेन्द्र यादव एवं धन्यवाद यापन जीतेन्द्र यादव ने किया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button