अपराधमध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News   उंचे भाव में अनाज खरीदने की बात को लेकर मंडी व्यापारियों के बीच हुआ विवाद

रिपोर्टर हेमंत राजपूत मध्य प्रदेश

महिदपुर:- बंदुक से फायर कर दी जान से मारने की धमकी महिदपुर कृषि उपज मंडी में उंचे भाव में उपज खरीदने की बात को लेकर व्यापारियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। जिसमें एक व्यापारी ने बंदुक से फायर करते हुए व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी गई है। वही मामलें में पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर व्यापारी के खिलाफ एक्स्ट्रोसिटी एक्ट व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज करते हुए जांच में लिया है। थाना प्रभारी रघुवीरसिंह गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 5 अक्टुबर को मंडी में उंचे भाव में उपज खरीदने की बात को लेकर व्यापारी सुभाष जैन व राकेश जाटव एवं गौरव जायसवाल व उसके बेटे अशोक जायसवाल के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान मंडी व्यापारियों ने दोनों व्यापारियों को समझा मुझाकर मामले को शांत कर दिया था। लेकिन दोपहर करीब 12.30 बजे बाद गौरव जायसवाल का पुत्र अशोक फिर से बंदुक लेकर आया और राकेश एवं सुभाष पर बंदुक तान दी। साथ ही उन्हें डराने के लिए फायर भी किया। इसके बाद दोनों व्यापारी राकेश एवं सुभाष महिदपुर थाने पहुंचे। जहां पर आरोपी गौरव व अशोक जायसवाल के विरूध्द प्रकरण दर्ज करवाया। जिस पर पुलिस ने आरोपी व्यापारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए मामले का जांच में लिया

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button