ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News जिला चिकित्‍सालय में सिगरेट, बीडी, गुटका प्रतिबंधित : सिविल सर्जन डॉ. सागर

रिपोर्टर दौलत राम पाटीदार रतलाम मध्य प्रदेश

रतलाम 08 अक्टूबर 2023/ सिविल सर्जन डॉ. एम.एस. सागर ने बताया कि 1 अक्टूबर ‘स्‍वच्‍छता ही सेवा अभियान’’ से जिला चिकित्सालय रतलाम में तंबाकू, बीड़ी, गुटखा पूर्णत प्रतिबंधित किया गया है। उक्त कार्य के लिए अलग-अलग वार्ड में सभी टीमें प्रति दिवस गुटका, बीड़ी, तंबाकू का निरीक्षण किया जाता है और लोगों से तंबाकू, बीड़ी, गुटखा मौके पर ही जब्‍त करने की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 8 अक्टूबर को मेल मेडिकल वार्ड और फीमेल मेडिकल वार्ड से लगभग 50 पैकेट तंबाकू, बीड़ी एवं गुटका जप्त किए गए, यह काम निरंतर जारी रहेगा। सिविल सर्जन ने स्‍पष्‍ट किया है आम जनता, मरीज एवं मरीजों के परिजनों से अपेक्षा की जाती है कि अस्पताल में गुटखा, तंबाकू एवं बीड़ी लेकर प्रवेश नही करें अन्यथा मौके पर ही आर्थिक जुर्माना भी वसूलने की कार्यवाही की जाएगी !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button