ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News 5 साल में देश विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था से तीसरी बनेगा। मध्यप्रदेश केंद्रीय मंत्री श्री पियूष गोयल रतलाम

रिपोर्टर दौलत राम पाटीदार रतलाम मध्य प्रदेश

प्रबुद्धजन सम्मेलन को किया संबोधित कल, आज और कल हर दिन आगे बढ़ता मध्यप्रदेश केंद्रीय मंत्री श्री पियूष गोयल रतलाम। सरकार के विकास कार्यों पर उपलब्धियां की सहराना करते हुए रतलाम, 8 अक्टूबर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 9 वर्षों में देश बदला है, 2014 में देश विश्व की पांच कमजोर अर्थ व्यवस्था में था, आज विश्व की पांचवी बड़ी अर्थ व्यवस्था बन गया है। उनका लक्ष्य है सबके सब 100 प्रतिशत लोगों के पास घर हो, और हर घर नल जल सुविधा हो। 5 साल में देश विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था से तीसरी बनेगा। देश और प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। प्रारंभ में अतिथियों ने भारत माता, भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके किया।

भाजपा द्वारा केन्द्रीय मंत्री श्री गोयल का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डॉ. लीला जोशी का शॉल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया। केन्द्रीय वाणिज्य, उद्योग एवं वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल ने बालाजी सेंट्रल में भाजपा के प्रबुद्धजन सम्मेलन में कही। कल, आज और कल हर दिन आगे बढ़ता मध्य प्रदेश विषय पर आयोजित इस सम्मेलन की अध्यक्षता पद्म श्री डॉ. लीला जोशी ने की। सांसद गुमान सिंह डामोर, विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ. राजेंद्र पांडेय, दिलीप मकवाना, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई, महापौर प्रह्लाद पटेल, भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, विधायक केयूर भाई रोकड़िया, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा मंचासीन रहे। केंद्रीय मंत्री श्री गोयल ने कहा कि रतलाम ने भी भाजपा शासन में चौतरफा तरक्की की है। मध्य प्रदेश की जीडीपी 18 वर्षों में बड़ी है। देश को विश्व की सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनाने में 140 करोड़ लोगों का योगदान है। पहले कांग्रेस के नेता कहते थे कि 100 रूपए भेजने पर 15 ही आते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। खाते में पूरा पैसा आता है। मोदीजी ने बहुत विकास किए। मकान दिए, खाते खुलवाए, आधार दिया, डिजिटल को बढ़ावा दिया। नल से जल की सुविधा दी। केंद्रीय मंत्री ने देश और प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। संगठन प्रमुख, जनप्रतिनिधिगण सहित भाजपा वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने किया आभार शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने व्यक्त किया। 2040 तक विकसित भारत का सपना पूरा करेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने किया आभार शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने व्यक्त किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button