ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News सड़क पर मुस्तैद रही कुठला पुलिस, संदिग्ध गतिविधियों को रोकने वाहनों की ली गई तलाशी, व्यक्तियों की पहचान के दस्तावेज जांचे गए

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

कटनी  विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही जिला पुलिस बल ने भी चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य शुरू कर दिए हैं। अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि संदिग्ध नजर आने वाले वाहन चालकों, वाहनों एवं आने जाने वाले व्यक्तियों पर विशेष निगाह रखी जाए। इसी क्रम में देर शाम कुठला पुलिस द्वारा पन्ना तिराहे में विशेष चेकिंग अभियान लगाया गया। इस दौरान वहां से गुजरते हुए वाहनों के दस्तावेज चेक करने के साथ वाहनों की जांच भी की गई।
देर शाम की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल रखने एवं विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए चप्पे चप्पे पर निगाह रखी जा रही है। इसी क्रम में पन्ना तिराहे में थाने की पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया गया। पुलिस बल के द्वारा यहां से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन के न केवल दस्तावेज जांचे गए बल्कि उसमें मौजूद लोगों के संबंध में जानकारी ली गई और वाहनों की पूरी तरह से तलाशी भी ली गई। जांच कार्यवाही के दौरान लगभग 18 वाहन चालक ऐसे भी मिले जो नियम विरुद्ध तरीके से वाहन चला रहे थे, ऐसे 18 वाहन चालकों के खिलाफ करवाई करते हुए उनसे जुर्माने की राशि भी वसूल की गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button