ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News मानपुर में चारो ओर विकास ही दिखाई देता है-मीना सिंह।

 मानपुर में 75 करोड़ के निर्माण कार्यों का मंत्री मीना सिंह ने किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास।

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया  प्रदेश की जन जातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने मानपुर बस स्टैंड में 75 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया है । इस अवसर पर कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य,एसपी निवेदिता नायडू,नगर परिषद मानपुर की अध्यक्ष भारती सोनी,समस्त पार्षद हरीश विश्वकर्मा,छोटे सिंह,सतीश तिवारी सहित गणमान्य नागरिक,जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनजतीय कार्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेतृत्व में एक दिन में 75 करोड़ के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया है। मानपुर ताला पनपथा,इंदवार,अमरपुर,चिल्हारी पक्की सड़को का जाल बिछाया गया है। गांव गांव स्कूल,उच्च शिक्षा के लिए महाविद्यालय और आईटीआई जैसे शिक्षण संस्थानों की स्थापना की गई है, ताकि जनता को सुविधाओ का लाभ मिल सके। कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने निर्माण कार्यो को गुणवत्ता और समय के साथ पूरा करने के निर्देश निर्माण एजेंसियों को दिए हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button