ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News क्राइम जनपद सदस्य की प्रताड़ना से नवविवाहित झूली फांसी के फंदे

 जनपद सदस्य की प्रताड़ना से नवविवाहित झूली फांसी के फंदे पर

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

जनपद सदस्य जादू टोने का आरोप अपनी भाभी पर लगा कर प्रताड़ित करती थी, प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहित ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, पुलिस ने जनपद सदस्य को भेजा जेल। विवाहित महिलाओं के सौभाग्य का प्रतीक होती है मेंहदी, कोई भी खुशी के कार्य हों सबसे पहले महिलाएं अपने हाथों में मेंहदी रचा कर खुशी का इजहार करती हैं, जब उसी मेंहदी से कोई सुसाइड नोट लिख कर फांसी के फंदे पर झूल जाय तो विचार करने योग्य बात होती है। ऐसा ही एक मामला उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र से सामने आया है। बात आज की नही है, 1 सितंबर की है। कटनी जिले के ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत के ग्राम आमाझाल की रहने वाली समनी बैगा उम्र 23 वर्ष की शादी चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम घोघरी में रहने वाले जगदीश बैगा से वर्ष 2019 में हुई थी। दोनो प्रेम से रहते थे और जगदीश मजदूरी करने के लिए जिले से बाहर भी जाया करता था। इसी बीच समनी के सुखी विवाहित जीवन में रिश्ते के ननद और ननदोई की नजर लग गई। जनपद पंचायत करकेली के वार्ड नम्बर 10 की जनपद सदस्य नीलम बैगा और उसका पति गुड्डा बैगा दोनो आये दिन समनी से विवाद करते थे और ननद नीलम आरोप लगाती थी और गाली गलौज करती थी कि मेरे पति पर जादू टोना करती है। समनी अपनी रिश्ते की ननद से प्रताड़ित होकर मरने से पहले अपने हाथों में मेहंदी लगाई और उसी मेहंदी से कागज और पत्तों में टूटी – फूटी हुई भाषा मे सुसाइड नोट लिखकर पटपरा वाले खेत मे बरसजा के पेड़ में फाँसी के फंदे में झूल गई। पुलिस ने मर्ग क्रमांक 19/23 धारा 174 जाप्ता फौजदारी का प्रकरण कायम कर लिया। नवविवाहित होने के कारण जांच एसडीओपी को करना था और उमरिया एसडीओपी नागेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि हमने हर पहलू पर विवेचना किया और सारे साक्ष्य एकत्रित करने के बाद जो तथ्य सामने आए उसमें मृतिका की रिश्ते में ननद करकेली जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक 10 की जनपद सदस्य नीलम बैगा और उसका पति गुड्डा बैगा दोनो ही आरोपी हैं उन दोनों के द्वारा टोन टोटके का आरोप लगाकर और गाली गलौज कर नवविवाहिता को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, इस वजह से नवविवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिस पर चंदिया थाने में अपराध क्रमांक 312/23 धारा 306 का प्रकरण दर्ज कर आरोपिया नीलम बैगा जनपद पंचायत करकेली वार्ड नम्बर 10 की जनपद सदस्य को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया और उसके पति गुड्डा बैगा की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि जनपद सदस्य जैसे पद पर निर्वाचित होने के बाद ऐसा अशोभनीय कार्य करना जनप्रतिनिधियों की छवि पर बट्टा लगा रहा है

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button