ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News जबेरा ब्लॉक के माला मानगढ़ जलाशय में मिलाया गया केमिकल ग्रामीणों द्वारा मछली ठेकेदार पर लगाया आरोप।

रिपोर्टर नारायण सिंह दमोह मध्य प्रदेश 

दमोह :  भगवती मानव कल्याण संगठन के अध्यक्ष एवं जबेरा ब्लॉक के उपाध्यक्ष डॉक्टर सुजान सिंह ने इमलिया ग्राम में जनसंपर्क किया तो वहां के ग्रामीण ने आरोप लगाया मछली ठेकेदार द्वारा जो माला जलाशय से मछली पालन का काम कर रहे हैं उन्होंने एक केमिकल पूरे जलाशय में डाल दिया है जिससे मछली उनकी सुरक्षित रहे जिससे लोग किनारो पर न आए लेकिन उससे पूरे तालाब का पानी दूषित हो गया तालाब का पानी पीने से गाय मवेशी मनुष्यो को बीमारी का सामना करना पड़ रहा है। पानी पीने के लायक भी नहीं रहा लोगों के उपयोग करने लायक नहीं रहा और लोगों का तो यहां तक कहना है जब खेतों पर पानी जाता है एक परत सी जम जाती है जिससे धानों के पौधों पर सफेद वालियां आ रही हैं जिन में दाना भी नहीं होता है इस तरह तथा कथित ठेकेदार द्वारा ये केमिकल डलवाया गया है माला जलाशय के उपयंत्री हरिशचंद सिंह राजपूत जी से बात की गई तो उन्होंने इस विषय में कार्यवाही की जाए की जाएं और दोषियों को सजा दी जाए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button