IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News खाजूवाला का ड़ी नोटिफिकेशन आने के बाद कांग्रेस की दोनों सीटों पर हार का खतरा

रिपोटर गोपी बेनीवाल अनुपगढ़ राजस्थान

गोविंदा की हार बचाने के लिए सीएम ने बदला अपना फैसला और खाजूवाला छतरगढ़ को वापस किया बीकानेर जिले में शामिल लेकिन अब खाजूवाला के साथ-साथ अनूपगढ़ में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि नहरी क्षेत्र की जो जनता है वह नाराज हैं प्रदेश के 8 जिलों में पुनर्गठन को लेकर विरोध चल रहा है सरकार ने सिर्फ खाजूवाला छतरगढ़ को अनूपगढ़ से वापस बीकानेर में जोड़ने का निर्णय किया विधानसभा चुनाव का सर पर होना और कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल के दबाव में काम किया ओर सीएम को अपना निर्णय बदलना पड़ा चुनाव में नतीजा क्या होगा यह भविष्य के गर्भ में है लेकिन इस फैसले से कांग्रेस के खिलाफ यहां विरोध हो गया है खाजूवाला विधानसभा की सिंचाई क्षेत्र की 12 पंचायत के लोग अनूपगढ़ में जाने के समर्थक थे अनूपगढ़ जिले से खाजूवाला छतरगढ़ वापस बीकानेर में आने से कांग्रेस को बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है और कैबिनेट मंत्री गोविंद राम ने कहा कि अगर खाजूवाला और छतरगढ़ वापस बीकानेर जिले में शामिल नहीं हुआ तो वह चुनाव हार जाएंगे गोविंद ने इसकी वजह भी बताइए कि इस आंदोलन से भाजपा को मेरे क्षेत्र में मेरे खिलाफ बोलने का मौका मिल गया तभी सीएम ने उनसे कहा कि राम लुभाया कमेटी के सामने आप अपनी बात रखें मैं जरूर कुछ करूंगा बीच में अल्पसंख्यक वर्ग का प्रतिनिधिमंडल भी मिला एक तरफ लोग खाजूवाला में जश्न मनाते दिखे तो दूसरी तरफ नहरी क्षेत्र का किसान भारी आक्रोश में है किसानों ने कहा गोविंद मेघवाल की हार अब तय है किसानों के साथ धोखा किया है

जो कि किसान अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे अब हम कोई बड़ा निर्णय लेंगे आने वाले समय में कांग्रेस को प्रचार बैनर तक नहीं लगाने देंगे और उनकी हवा निकाल देंगे आखिरकार जो किसान कह रहे हैं मंत्री जी उन लोगों के कहने पर आप फैसला बदल रहे हो आपको 60000 लोग वोट देने वाले नहीं है उधर भारी संख्या में रावला घडसाना अनूपगढ़ के किसान इन्होंने भरोसा दिलवाया है कि आने वाले चुनाव में खाजूवाला अनूपगढ़ सीट पर नहरी क्षेत्र का किसान इनको वोट नहीं देगा और यह दोनों सीटें हारेगी उधर किसानों का कहना है हम कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करेंगे मुकाबला करेंगे और नया खेल स्टार्ट करेंगे मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने खाजूवाला के साथ-साथ अनूपगढ़ सीट को भी नुकसान पहुंचाया है हम बहुत आक्रोश में हैं आने वाला समय बतायेगा कि किसको फायदा होगा किसको नुकसान होगा !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button