ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News शहर की सभी प्रमुख सड़कों का संधारण प्राथमिकता के साथ, विधानसभा वाइज नोडल अधिकारी नियुक्त कर, किया जाए ः MPCCI

रिपोर्टर पवन कुमार गुप्ता ग्वालियर मध्य प्रदेश

आयुक्त, नगर-निगम, ग्वालियर को लिखा पत्र

ग्वालियर 7 अक्टूबर शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर अनेक स्थानों पर बरसात के कारण हुए गड्ढों को प्राथमिकता के साथ, विधानसभा वाइज एक नोडल ऑफिसर नियुक्त कर किए जाने की माँग म. प्र. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा आयुक्त, नगर-निगम, ग्वालियर को आज पत्र प्रेषित कर की है । MPCCI अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष-हेमन्त गुप्ता, उपाध्यक्ष-डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-पवन कुमार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि शहर की लगभग सभी प्रमुख सड़के बरसात में क्षतिग्रस्त होकर, कई स्थानों पर गड्डे हो गए हैं, जिसके कारण वाहन चालकों को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है । साथ ही, इससे दुर्घटना घटित होने के साथ-साथ वाहनों में भी टूटफूट होती है । शहर के मार्गों पर गड्डे होने से सबसे अधिक बुजुर्ग व महिलाएँ प्रभावित/दुर्घटनाग्रस्त होती हैं एवं इससे शहर की छवि पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है । पदाधिकारियों ने पत्र में माँग की है कि अब चूंकि बरसात का समय समाप्त हो चुका है । इसलिए शहर की सभी प्रमुख सड़कों के संधारण हेतु विधानसभा वाइज एक नोडल अधिकारी बनाया जाए, जो कि अपनी-अपनी विधान सभा क्षेत्र में सर्वे कर, प्राथमिकता के आधार पर इन गड्डों को भरने हेतु कड़े कदम उठाएँ । इस हेतु आयुक्त, नगर-निगम द्वारा सख्त दिशा-निर्देश जारी कर, शहरवासियों को राहत पहुँचाई जाए । MPCCI द्वारा आज आयुक्त, नगर-निगम को प्रेषित पत्र में इस बात का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है कि विगत्‌ 10-12 वर्ष से शहर में यह परम्परा-सी बन गई है कि किसी भी सड़क का डामरीकरण नगर-निगम द्वारा किए जाने के 4-5 दिन के पश्‍चात्‌ ही नगर-निगम द्वारा ही पेयजल अथवा सीवर लाईन डाले जाने के नाम पर पुनः नवनिर्मित सड़क को खोद दिया जाता है । यह अत्यन्त ही दुर्भाग्यपूर्ण होने के साथ-साथ नगर-निगम के अंदर तकनीकि अधिकारियों में आपसी तालमेल का न होना स्पष्ट रूप से दर्शाता है । इससे नगर-निगम की छवि बुरी तरह से प्रभावित हो रही है । साथ ही, यह राष्ट्रीय क्षति भी है । MPCCI द्वारा आज आयुक्त, नगर-निगम को लिखे गए पत्र में पुरजोर माँग की गई है कि ऐतिहासिक ग्वालियर शहर के सभी प्रमुख मार्गों को गड्ढा मुक्त किए जाने हेतु तत्काल समुचित कदम उठाएँ जाएँ तथा इस हेतु विधानसभा वाइज एक नोडल ऑफिसर नियुक्त कर, उनका मोबाइल नं. सार्वजनिक किया जाए एवं उन्हें इस बात के लिए निर्देशित किया जाए कि वह विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर गड्डों को चिन्हित कर उन्हें भरने हेतु उचित कदम उठाएँ, ताकि शहर की सभी सड़कों पर दुर्घटना की संभावनाएँ कम से कम होकर, शहरवासियों का शहर के अंदर आवागमन सुगम हो सके । साथ ही, पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि आयुक्त, इस कार्य को अपनी प्राथमिकता में शामिल कर, शहरवासियों को दीपावली जैसे अति महत्वपूर्ण त्यौहार के पूर्व शहर में स्वच्छ एवं गड्डा विहीन सड़कों की सौगात उपलब्ध कराकर, सहयोग प्रदान करेंगे ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button