IC News and Media House Private Limited


बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News संतानों के चिरायु की कामना के साथ जितिया पर्व संपन्न

रिपोर्टर गुड्डू कुमार जमुई बिहार

गिद्धौर/जमुई प्रखंड क्षेत्र में संतानों के चिरायु, आरोग्य और संपन्नता का लोकपर्व जितिया पर्व धूमधाम से मनाया गया। दिन भर निर्जला रह कर माताओं ने पुत्र की लंबी उम्र की कामना की। बता दें कि आश्रि्वन मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को पुत्र की लंबी आयु, आरोग्य लाभ व सर्व विध कल्याण के लिए स्त्रियां इस पर्व को मनाती हैं। इसे जीवितपुत्रिका और जिमूतवाहन व्रत भी कहा जाता है। इस पर्व को लेकर गुरुवार को नहाय खाय के बाद शुक्रवार को माताओं ने दिन भर उपवास रखा। जिसके बाद शनिवार की सुबह जीवितपुत्रिका व्रत कथा का पाठ और श्रवण कर पूजा-अर्चना की और व्रत का पारण किया। वहीं संतानों की दीर्घायु एवं मंगलकामना हेतु गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न मंदिर परिसर में व्रती महिलाओं का तांता लगा रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button