उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News  सांसद संजय सिंह खटक रहे हैं केंद्र सरकार को सपना गुप्ता

रिपोर्टर वसीउद्दीन आगरा उत्तर प्रदेश

आगरा आम आदमी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सपना गुप्ता ने कहा की केंद्र सरकार को आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह खटकने लगे हैं क्योंकि आए दिन लोकसभा में केंद्र सरकार की पोल ,सिर्फ और सिर्फ संजय सिंह ही खोलते हैं केंद्र सरकार के मित्र अडानी के घोटाले को संसद में खोलने का श्रेय आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को जाता है इसीलिए अडानी के घोटाले से जनता का ध्यान भटकने के लिए, बौखलाई केंद्र सरकार ने सांसद संजय सिंह जी के निवास पर ई डी का छापा पड़वा दिय। केंद्र सरकार संजय सिंह के बढ़ते कद से इतना डर गई है की आए दिन हमारे नेता को परेशान करने के लिए वह कोई ना कोई तरकीब लगाती रहती है कभी उन्हें मणिपुर जैसा मुद्दा उठाने के लिए संसद से निष्कासित कर दिया जाता है जबकि उनके खुद के मंत्री संसद में खड़े होकर दूसरों को गाली गलौज करते हैं आतंकवादी तक कहते हैं तब उन पर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जाती है,केंद्र सरकार आब पूरी तरह से तानाशाही रवैया अपना कर सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग अपने हित के लिए कर रही है। क्योंकि बीजेपी में सब गंगा जल और दूध से धुल हुए है बीजेपी में कोई भी नेता भ्रष्ट नहीं है बी जे पी नेता के घर CBI Ed क्यूं नहीं जाती।और अब मोदी जी को हार का डर सता रहा है जबकि जिस क्षेत्र से हमारे नेता सांसद बने हैं उस क्षेत्र का विकास चारों तरफ से जनता को दिखाई दे रहा है और वही भाजपा सांसद तो सिर्फ और सिर्फ अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं क्षेत्र के विकास की ओर खयाल तक नहीं है जितनी भी योजनाओं की घोषणा की जाती है आदी से ज्यादा योजनाओं का लाभ भाजपा सांसदों के संबंधियों को मिलता है गरीबों बेसहारों के लिए योजनाएं सरकार चलाने का वादा करती है उन गरीबों बेसहारों कोई भी लाभ ना मिलकर उन सांसदों के करीबियों को मिल जाता है जिनके पास पहले से ही वह सारी चीजों का आराम है इसलिए आज गरीब और गरीब होता जा रहा है और अमीर और अमीर होता जा रहा है सांसद संजय सिंह ने हमेशा गरीबों के हक की आवाज लोकसभा में उठाई है जिससे कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार बौखला गई है कि जिन पत्तों को हमने अब तक दबा कर रखा था संजय सिंह लोकसभा में हमारी पोल खोलते चले जा रहे हैं यह ई डी का छापा पड़वा कर अगर केंद्र में बैठी मोदी सरकार यह सोचती है कि हमारे नेता संजय सिंह घबरा जाएंगे तो ऐसा नहीं है हमको संजय सिंह जी का ही आदेश है कि हम सभी को मिलकर गरीबों की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़नी है हम गरीबों का हक दिलवा कर रहेंगे आगरा में भी शीघ्र ही इस मामले को लेकर बड़ा आंदोलन करने की रणनीति शीघ्र ही बनाई जाएगी और शीघ्र ही बड़ा आंदोलन आगरा में शुरू किया जाएगा !

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button