मध्यप्रदेशशिक्षा

Madhya Pradesh News आधार फाउंडेशन ने मनाया विश्व मानसिक पक्षाधात दिवस

रिपोर्टर दीपक गाडरे छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश

छिंदवाड़ा:- शुक्रवार 6 अक्टूबर के शुभ दिन गोधूली बेला पर नगर के परसिया रोड स्थित बौद्धिक, शारीरिक दिव्यांगजनों के विकास के लिए बनाया गया आवासीय पुनर्वास केंद्र आधार फाउंडेशन भारत माता की जयघोष के साथ बंदे मातरम सहित देश भक्ति के मंगलगानों से गुंजायमान हो उठा मंगलमय प्रसंग था विश्व मानसिक पक्षाघात दिवस का, जिसे आधार फाउंडेशन के दिव्यांनों ने सर्वोदय अहिंसा एवं अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन के साथ विविध रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया।
जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन, विशेष अतिथि गीतकार सचिन जैन, महेश राजपुरोहित एवं चंचलेश बन्देवार उपस्थित रहे। जिनका आधार फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर दीपक राज जैन ने मां भारती को नमन करते हुए मानसिक पक्षाघात से ग्रसित सभी दिव्यांग बच्चों का आत्मीय सम्मान कर उनका अभिनंदन किया।
मंगलगान से गूंज उठा परिसर _
कार्यक्रम के दौरान आधार परिवार की ओर से अशोक धाकडे द्वारा सुंदर सरस्वती वन्दना कर सभी पूज्यजनों को नमन किया गया एवं गीतकार सचिन जैन ने महामंत्र णमोकार पर सुंदर भजन गायन कर पंच परमेष्ठी भगवंतों का गुणगान किया तो महेश राजपुरोहित ने मां भारती के सम्मान में सुमधुर गीत गाकर सभी दिव्यांगों के साथ नृत्यगान कर उनका मन जीत लिया। चंचलेश वन्देबार की सुंदर प्रस्तुति पापा जल्दी आ जाना सहित ओ मां तू कितनी अच्छी है से सभी की आंखे नम हो गई। 2 घंटे चली सुंदर भजन संध्या में हिस्सा लेकर सभी ने मस्ती की पाठशाला में सम्मिलित होकर जोरदार नृत्यगान कर कार्यक्रम का आनंद लिया।
स्वच्छता का दिलाया संकल्प –
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने आधार परिवार सहित उपस्थित गणमान्य नागरिकों को नगर निगम की ओर से छिंदवाड़ा को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प दिलाया और सभी को मिष्ठान का वितरण कर शुभकामनाएं दी।
सफल एवं यादगार आयोजन के लिए आधार फाउंडेशन की संचालिका श्रीमती सरिता पांडे ने सर्वोदय अहिंसा, अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन सहित सभी गीतकारों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
इनका मिला सहयोग –
विश्व मानसिक पक्षाघात दिवस पर आयोजित समस्त अनुष्ठान बहुत ही मंगलमय वातावरण में साआनंद संपन्न हुए जिसे सफल बनाने में संचालिका सरिता पांडे, शिक्षक शिक्षिकाएं जिसमें बिंदु यादव, सुमित्रा पवार, अर्पण भारत, सोनाली पवार, शकुंतला वर्मा, अनीता भल्लवी, मीतांशी बावरकर, अशोक धाकडे , रश्मि विश्वकर्मा, मीणा सलाम, ज्योति चौकसे ओमप्रकाश आकटे सहित स्कूली छात्र – छात्राओं एवं समस्त स्टाफ का विशेष योगदान प्राप्त हुआ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button