IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News विधायक शर्मा ने जैतपुरा में विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

ग्राम पंचायत जैतपुरा में शुक्रवार को विधायक रामलाल शर्मा के मुख्य अतिथि व सरपंच डॉ. सुरेश गुलिया की अध्यक्षता में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। ग्रामवासियों द्वारा विधायक रामलाल शर्मा का माला व साफा पहनाकर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि विकास कार्यों में आमजन को सक्रिय व जागरूक रहना चाहिए। आमजन की सक्रियता से ही जनप्रतिनिधियों को विकास कार्य करवाने की ऊर्जा मिलती है। सरपंच डॉ. सुरेश गुलिया ने बताया कि विधायक कोष निर्मित से पुस्तकालय भवन ( लाईब्रेरी ) का लोकार्पण, एवं रीको एरिया में सीसी सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण, सर्विस रोड से शंकर जांगिड़ की ओर सीसी सड़क निर्माण कार्य लोकार्पण तथा रेल्वे लाइन से भूरावाली ढाणी की ओर सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास, बंधे की रोड से रावली की ढाणी की ओर सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास, मुख्य रोड से गोरों की ढाणी होते हुए माणिगरों की ढाणी की ओर सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान गोविंदगढ़ पंचायत समिति के प्रधान रामस्वरूप यादव, दिनेश गोरा पूर्व फल सब्जी मंडी अध्यक्ष, श्रीराम शर्मा बांसा मंडल अध्यक्ष, विष्णु शर्मा CSR मयूर यूनिकोटस‌‌‌, उपसरपंच बाबूलाल झांझड़ा, नानूराम निठारवाल , बाबूलाल घोसल्या पूर्व उपसरपंच, रामस्वरूप बलेसरा, रमेश पंचोली, सुवालाल माणिगर, नानूराम माणिगर, छीतरमल माणिगर, मालीराम यादव, बालूराम जांगिड़, मदनलाल सैन एवं समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा समस्त वार्डपंच गण सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button