उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पर्यूषण एवं अनंत चतुर्दशी पावन पर्व दिवस पर भजन काव्य संध्या संपन्न लता मंगेशकर जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

रिपोर्टर वसीउद्दीन आगरा उत्तर प्रदेश

सांस्कृतिक एवं साहित्यिक मंच माधुर्य के तत्वावधान में 20 राज एन्क्लेव-2 , दयालबाग में भजन – काव्य संध्या समारोह की मुख्य अतिथि रमा वर्मा श्याम ने स्वयं भजन सुनाए और मंच की अध्यक्ष कवयित्री एवं गायिका निशि राज के भजनों की मधुर गायिकी का आनंद भी लिया ।भजन गायिकाओं में संगीता अग्रवाल ,सुधा वर्मा, राजेश्वरी आदि की भजन प्रस्तुतियां भी आनंदप्रद रहीं। भजनों के साथ-साथ डॉ.राजेन्द्र मिलन, डॉ.शशि गुप्ता, दुर्ग विजय सिंह दीप,इंदल सिंह इन्दु , मुद्गल कुमार आदि ने भी समसामयिक कविताओं का पाठ किया। आमंत्रित अतिथियों में गायत्री देवी, दुर्गेश पाण्डेय , गिरधारी लाल शर्मा, अमित,अनिल गुप्ता, मुरारीलाल,गौतम आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही । bप्रतिष्ठित कवयित्री डा.शशि गुप्ता ने कुशल संचालन किया। समापन से पूर्व विश्व विश्रुत गायिका लता मंगेशकर को भाव भीनी श्रद्धांजलि दी गई । आयोजक राज कुमार जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button