उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News मेरठ में पीआरडी जवान को मारी टक्कर मौके पर हुई मौत परिजनों ने रोड जाम कर किया हंगामा।

रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

इंचौली थाना क्षेत्र स्थित गांव इशा नंगली के निकट मेरठ बिजनौर हाईवे पर ड्यूटी से घर लौट रहे पीआरडी जवान को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे पीआरडी जवान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरान आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर, कार चालक को पड़कर उसकी पिटाई कर दी। जानकारी मिलने पर मृतक पीआरडी जवान के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक के परिवार वालों ने रोड जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर इंचौली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह परिवार वालों को समझा कर शांत किया और जाम खुलवाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया कि मवाना थाना क्षेत्र गांव भैंसा निवासी अजब सिंह उर्फ लीलू पीआरडी में जवान के पद पर तैनात था। अजब सिंह की पोस्टिंग सेल टैक्स विभाग में चल रही थी। पीआरडी के जवान ड्यूटी से बाइक पर घर जा रहे थे। जैसे ही जवान इंचौली थाना क्षेत्र के गांव नगली इशा के निकट पहुंचे। इसी दौरान मवाना की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार ने पीआरडी जवान की बाईक में टक्कर मार दी। कार की टक्कर इतनी खतरनाक थी कि पीआरडी जवान की बाइक की धज्जियां उड़ गई। इसी कारण पीआरडी जवान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। कार चालक को पड़कर घटना स्थल पर ही आसपास के लोगों ने जमकर पिटाई की। घटना के बारे में जानकारी मिलने पर मृतक जवान के परिवार वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए और रोड जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस इंचौली थाना पुलिस ने किसी तरह मृतक के परिवार वालों को समझा कर मामला शांत करवाया और जाम को खुलवाया। इसके बाद कार चालक को हिरासत में ले लिया गया। और कार को कब्जे में लेने के बाद पीआरडी जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं घटना के बारे में जानकारी मिलने पर मृतक जवान के परिवार वालों में हाहाकार मच गया। मृतक के परिवार वालों ने कार चालक के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्यवाही की मांग की है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button