ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News मुख्यमंत्री ने शहडोल अनूपपुर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी दिखा कर किया रवाना

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

शहडोल  प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शहडोल जिले के प्रवास के दौरान शहडोल रेलवे स्टेशन से शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन सेवा को प्लेटफार्म नम्बर-3 से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गौरतलब है कि शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन सेवा प्रतिदिन शहडोल से नागपुर के लिए प्रातः 6ः00 बजे चलाई जाएगी। साथ ही इस ट्रेन सेवा के प्रारंभ हो जाने से शहडोल संभाग सहित क्षेत्र के लोगों को नागपुर तक आने जाने के लिए आसानी होगी।इस अवसर पर सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, अध्यक्ष महिला वित्त विकास निगम श्रीमती अमिता चपरा, विधायक जयसिंह मरावी, श्रीमती मनीषा सिंह, शरद कोल, एडीजी डीसी सागर, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, रेलवे विभाग के डीआरएम प्रवीण पाण्डेय, एआरएम प्रसन्ना लोध, जनप्रतिनिधि कमल प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष जनजातीय आयोग नरेन्द्र मरावी, रामदास पुरी, पूर्व विधायक श्रीमती प्रमिला सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button