उत्तरप्रदेशखेल
Uttar Pradesh News पुलिस लाइन फतेहपुर में प्रयागराज जोन की 10 वीं अंतर्जनपदीय आर्चरी प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया गया।

✍️ रिपोर्टर विनोद निषाद फतेहपुर उत्तर प्रदेश
पुलिस लाइन फतेहपुर में प्रयागराज जोन की 10 वीं अंतर्जनपदीय आर्चरी प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा किया गया। महोदय ने आये टीमों के मैनेजर से परिचय प्राप्त किया।

आयोजन में कुल 07 टीमों (जनपद फतेहपुर, बाँदा, प्रयागराज, चित्रकूट, प्रतापगढ़, महोबा व हमीरपुर) ने प्रतिभाग किया। कतिपय कारणों से जनपद कौशाम्बी की टीम प्रतिभाग नही किया है। मौके पर क्षेत्राधिकारी जाफरगंज श्री अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्री वीर सिंह व प्रतिसार निरीक्षक श्री अशोक पांडेय व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे



Subscribe to my channel