ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News दमोह जिले की जनपद पंचायत जबेरा में नवांकेर संस्था एवं प्रस्फुटन समिति की बैठक संपन्न हुई

ब्यूरो चीफ दीवान सिंह दमोह मध्य प्रदेश

आज दिनांक 4 अक्टूबर 2023 को जनपद पंचायत सभा कक्ष जबेरा में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर संस्थाओं की विकास खंड स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया विकासखंड समन्वयक श्रीमती वंदना जैन के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वच्छता अभियान एवं नशा मुक्त भारत अभियान के संबंध में सभी को जानकारी दी गई एवं स्वीप प्लान अंतर्गत गांव में गतिविधियां करने हेतु सभी से चर्चा की गई विकासखंड समन्वयक धर्मेंद्र रजक समग्र स्वच्छता अभियान के द्वारा शौचालय निर्माण शौचालय की रखरखाव नाडेप निर्माण एवं गांव में सामूहिक स्वच्छता कार्यक्रम कैसे करें के संबंध में सभी को जानकारी दी गई बीएम आजविका मीशन से श्री धर्मेंद्र मिश्रा जी के द्वारा स्वच्छता संबंधी गतिविधियां आजविक मीशन के कार्य एवं अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई अंत में सभी संस्थाओं और समितियां के द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान एवं मतदाता जागरूकता की शपथ ली गई बैठक में प्रस्फुटन समितियां से आए सभी अध्यक्ष सचिव नव अंकुर संस्थाओं से ग्राम जन कल्याण समिति नोहटा दीपांजलि सोशल वेलफेयर सोसाइटी छापरवाहा स्वर्गीय नन्हू सिंह पटेल समाज सेवी संस्था जलहरी ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मुबार के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button