ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News महिला के शरीर से 300 ग्राम वजनी पथरी निकाल बचाई गई महिला की जान : डॉ गुरुमोहन

मंडला जिले का यह पहला सफल ऑपरेशन महिला की जांच एवम ऑपरेशन सम्बन्धी सभी बिल किये गए माफ

रिपोर्टर जितेन्द्र कुमार भलावी मंडला मध्य प्रदेश

हेल्थ केयर हॉस्पिटल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर मंडला द्वारा विशेष ऑपरेशन कर महिला की जान बचाई गई बता दे महिला के मूत्राशय में पथरी का आकार इतना बढ़ गया था जिनका ऑपरेशन करना निहायती आवश्यक था यदि ऑपरेशन समय पर नहीं होता तो महिला की जान भी जा सकती थी महिला विगत 2 साल से असहनीय पीड़ा से परेशान थी यहां वहां कई डॉक्टरों को उसने दिखाया मंडला से लेकर नागपुर जबलपुर तक के चक्कर काटे पर सहज किफायती और उचित इलाज न मिलने के कारण महिला काफी परेशान थी विगत दिनों महिला डॉक्टर गुरु मोहन सिंह के संपर्क में आई डॉक्टर गुरमोहन ने उसे आश्वासन देते हुए अपने हेल्थ केयर हॉस्पिटल में एडमिट किया साथ ही उसकी पूरी जाचे निःशुल्क की गयी । सुखवारिया बाई कुशराम जो कि ग्राम कौआ डोंगरी लिंगा पोंडी निवासी उम्र 45 वर्ष है कि जांच के दौरान पाया गया कि महिला के मूत्राशय में काफी बड़े आकार की पथरी मौजूद है । संपूर्ण जांचों के बाद महिला को ऑपरेशन के लिए पोस्ट किया गया एवं उचित निश्चेतना की अवस्था में मरीज का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर लगभग 300 ग्राम वजन की पथरी मूत्राशय से निकल गई यदि इस महिला का ऑपरेशन नहीं होता तो मूत्राशय एवं किडनी हमेशा खराब होने की संभावना बनी रहती । डॉ गुरुमोहन सिंह ने बताया कि संभवत मंडला जिले में इतने वजन की पथरी का सफलतापूर्वक यह प्रथम ऑपरेशन है जो कि किसी निजी चिकित्सालय में निःशुल्क किया गया है । ऑपरेशन के बाद महिला पूर्ण रूप से स्वस्थ है । ऑपरेशन टीम में सर्जन डॉ गुरुमोहन सिंह, निःचेतना विशेषज्ञ डॉक्टर लिली सुसन इक्का, डॉ तुलसी सिंगोर सिस्टर किरण एवं अन्य ओटी स्टाफ का सहयोग रहा ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button