ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्र

ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है’ फेम एक्‍ट्रेस वैशाली ठक्‍कर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद

टीवी जगत से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने इंदौर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

टीवी जगत से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने इंदौर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। वैशाली  ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे पॉपुलर सीरियल में काम कर चुकी थीं। पुलिस ने इस केस में जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है। वैशाली ठक्‍कर पिछले एक साल से इंदौर में रह रही थीं।

वैशाली ठक्कर को ‘सुसराल सिमर का’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे लोकप्रिय सीरियल की वजह से जाना जाता था। उन्होंने ‘ससुराल सिमर का’ सीरियल में ‘अंजली भारद्वाज’ और ‘ये रिश्ता क्या कहालाता है’ सीरियल में ‘संजना’ किरदार को निभाया था। वह साल 2015 से 2016 तक इस सीरियल में नजर आई थीं। वैशाली ने ‘सुपर सिस्टर्स’, ‘विश या अमृत’, ‘मनमहोनी 2’ और ‘ये है आशिकी’ जैसे कई सीरियल में काम किया है।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button