ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News क्राइम पुलिस को मिली बड़ी सफलता राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया  पुलिस को आवेदक ने शिकायत दिया था कि क्रेडिट कार्ड एक्टिव कराने के नाम पर 01 लाख 90 हजार रूपये की धोखाधड़ी की गई है, उस पर अमल करते हुए पुलिस ने अचरौल (राजस्थान) से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरी घटना इस प्रकार रही है दिनांक 25/07/2022 को फरियादी आदित्य कुमार द्विवेदी निवासी ग्राम पठारी थाना नौरोजाबाद हॉल उमरिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 20/07/2022 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड एक्टिव कराने के नाम पर ओटीपी लेकर 01 लाख 90 हजार रूपये की धोखाधडी कर ली गई। फरियादी की रिपोर्ट पर तत्समय थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 479/22 धारा 420 ताहि कायम कर विवेचना में लिया गया था । जिस पर वर्तमान पुलिस अधीक्षक उमरिया निवेदिता नायडू द्वारा उक्त प्रकरण के निकाल व आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिये संबंधितो को निर्देशित किया गया। विवेचना टीम द्वारा प्रकरण में आरोपियों की निशानदेही हेतु आवश्यक साक्ष्य संकंलन जैसे मोबाइल नंबरो की जानकारी, संलिप्त खातो की जानकारी इत्यादि महत्वपूर्ण साक्ष्यो को संकंलित कर बारीकी से खंगाला गया जिससे ज्ञात हुआ कि आरोपी का संबंध अचरौल (राजस्थान) से है। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पूर्व में भी प्रयास किये गये थे परंतु सफलता हाथ नही लगी लेकिन पुलिस टीम द्वारा प्रयास लगातार जारी रखे गये। अंततः पुलिस अधीक्षक उमरिया के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया व अनु. अधि. पुलिस उमरिया के मार्गदर्शन में 02 आरोपियो को अचरौल (राजस्थान) से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई । गिरफ्तार आरोपी सचिन सवलानिया पिता गजेन्द्र सवलानिया उम्र 22 साल निवासी ग्राम अचरौल जिला जयपुर राजस्थान । महेन्द्र यादव पिता रामकरण यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम अचरौल जिला जयपुर राजस्थान । उक्त कार्यवाही में टीआई राजेशचंद्र मिश्रा, एसआई अभिलाष सिंह, एएसआई बृजेश सिंह थाना कोतवाली एवं सायबर सेल से प्रभारी उनि बृजकिशोर गर्ग, प्र.आर. राजेश सौंधिया व आर. संदीप सिंह का योगदान रहा !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button