ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News माता मंदिर कालोनी में विकास के नाम पर कोई भी कार्य नहीं हुआ है यहां पर पानी नही आता है

रिपोर्टर संजय पांडे इंदौर मध्यप्रदेश 

पंडित आनंद अवस्थी जी कि और से ग्राम पंचायत श्री राम तलावली मैं मां बगव ई माता मंदिर कालोनी में विकास के नाम पर कोई भी कार्य नहीं हुआ है यहां पर पानी नही आता है और आता है तो वह भी बांस और बदबू मारता है कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है इस कालोनी वालों कि यहां ना तो कुछ सरपंच कर रहे है ना कोई विधायक कर रहा कार्य सभी 25 से 30 साल से रह रहे हैं जूगी झोंपड़ी में आदिवासी और दलित समाज और चौधरी परिवार सहित एक ठाकुर और ब्राह्मण समाज का घर भी है यहां के 3 से 4 सरपंच बदल गये हैं और 2 से 3 बार विधायक बदल गये हैं पर यह कालोनी आज तक नहीं बदली है यहां पर सभी आतें हैं वोट मांगने और बोलते हैं एक बार वोट देकर बिठाकर देखो आप सभी कार्य करूंगा फिर काम तों ठिक है वह 5 साल तक दिखाई भी नहीं देते हैं
यहां पर पंडित आनंद अवस्थी जी सबके साथ मैं अपनी बात रखी है कि यहां 26 साल हो गए हैं आज तक आवास कुटी नही मिली है और ना ही कोई सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है सिर्फ राशनकार्ड पर राशन ही मिलता है आज 2 साल से अधिक समय मां बगव ई माता मंदिर में हों गया है पर कुछ भी परिवर्तन देखने को नहीं मिला है यहां के सरपंच जितेन्द्र चौधरी जी
मंत्री राहुल जी
यहां के विधायक श्री जीतू पटवारी जी
यहां कि समस्या है =-
(१)पानी कि समस्या है
(२) नाली नही बनी है
(३) सड़क ठिक नहीं है
(४) मंदिर का कार्य अधूरा है
(५) आवास कुटी नही मिल रही है
(६) स्टेट लाइट बंद और कही लगीं ही नहीं है
(७) रहवासियों के लाइट के बिल भी बहुत अधिक आ रहे हैं
(८) चुनाव आतें हैं तो सरपंच और विधायक बड़े बड़े वादे करते- बड़ी पानी कि टंकी बनवाएंगे पर आज तक नहीं बनी है
(९) आगवाडी कि कमी बताई है कि आगवाडी बनाई जाएं
(१०)कालोनी वालों को आज तक पट्टे और पावती नहीं मिले
(११) लोगों कि सबसे बड़ी समस्या है केंट मैं जो मकान आ रहे हैं उन्हें रोका जाए
यह जानकारी समस्त आदिवासी एवं दलित समाज ने हमारे सामने रखी है इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाएं |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button