ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News खरगापुर विधानसभा पहुंची जन आक्रोश यात्रा :- सड़कों पर उमड़ा जन सैलाव

पूर्व विधायक चंदा- सुरेंद्र सिंह गौर के समर्थकों ने जगह-जगह किया यात्रा का स्वागत

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में निकाली जा रही कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा सोमवार के दिन खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। यहां कांग्रेस की पूर्व विधायक श्रीमती चंदा-सुरेंद्र सिंह गौर के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया। खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के खरीला से जन आक्रोश यात्रा खरगापुर होते हुए बल्देवगढ़ नगर पहुंची। यहां मिलन वाटिका में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब में पूर्व मंत्री अरुण यादव ने कहा कि भाजपा 18 साल से जनता के शोषण के बाद जन आशीर्वाद निकाल रही है, लेकिन इस बार जनता का आक्रोश है, इसलिए हम जनाक्रोश यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि एमपी में महिलाएं असुरक्षित है। चौतरफा भ्रष्टाचार है। राज्य सरकार का खजाना खाली है। शिवराज घोषणा पर घोषणा कर रहे हैं। वर्तमान में इतना कर्ज लाद दिया है कि उतारना मुश्किल हो जाएगा। पूर्व मंत्री अरुण यादव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं कि प्रदेश की जनता का भाजपा को भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। यदि इतना ही आशीर्वाद मिलने का भरोसा है तो फिर प्रदेश में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह 7-7 बार क्यों आ रहे हैं। क्यों पूरे देशभर से मंत्रियों को इस जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि भाजपा को प्रदेश की जनता अब नकार चुकी है। इतने भ्रष्टाचार हुए हैं जो जनता के सामने हैं। देश के बेरोजगार युवाओं का भविष्य गर्त में पहुंच गया है। इसकी पूरी जवाबदारी भाजपा सरकार की है। महिला आरक्षण बिल को लेकर पूर्व मंत्री अरुण यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही इसे बहुत पहले लाई थी। यह कांग्रेस पार्टी की देन है। अब चुनाव में मोदी जी की सरकार डूबने वाली है, इसलिए नाम में प्रबंध लगाने का काम कर रहे हैं। लेकिन जनता अब समझ चुकी है प्रबंध लगाने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि इस बार मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी।

गौर बंधुओं का जलवा रहा कायम :-

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा की तैयारियों को लेकर खरगापुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती चंदा-सुरेंद्र सिंह गौर का नेतृत्व सफल रहा। जन आक्रोश यात्रा के खरगापुर विधानसभा पहुंचते ही पूर्व विधायक श्रीमती चंदा-सुरेंद्र सिंह गौर ने यात्रा की अगुवाई करते हुए हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत समर्थकों का काफिला यात्रा के साथ जुड़ गया। ऐसे में टिकट की आस लगाएं दावेदारों के चेहरे का रंग भी जनता के सैलाब को देखकर फीका पड़ गया। आमसभा के दौरान खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में गौर बंधु परिवार की लोकप्रियता एवं मजबूत पकड़ को लेकर पूर्व विधायक श्रीमती चंदा सिंह का जिक्र किया जाना जनता के उत्साह को बढ़ा रहा था। ऐसा माना जा रहा है कि बीते दिनों जहां वर्तमान भाजपा विधायक एवं राज्यमंत्री राहुल सिंह ने पुनः खरगापुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था, वही अब कांग्रेस समर्थकों में पार्टी की ओर से पूर्व विधायक श्रीमती चंदा सिंह गौर का मैदान में उतरना तय माना जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीपी मित्तल, जिला प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, सह प्रभारी आबिद सिद्दकी, पूर्व विधायक श्रीमती चंदा-सुरेंद्र सिंह गौर, पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद सिंह गौर, जिला पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह गौर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन साहू, महेश यादव, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र सिंह, गुड्डू राजा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू राय, चरन सिंह यादव, हरिशंकर राय, समेत सैकड़ो की संख्या में स्थानीय समर्थक एवं कार्यकर्ताओं के नाम शामिल है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button