ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News तेजादशमी पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह।

रिपोर्टर दौलत राम पाटीदार जिला रतलाम मध्य प्रदेश

हिंदू सनातन धर्म के अलावा स्थानीय परिदृश्य में अनेक लोक देवताओं के पूजन की परंपरा चली आ रही है. इन्हीं में से एक है वीर तेजाजी महाराज का पूजन. भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन तेजा दशमी पर्व मनाया इसके चलते आज रविवार को तेजा दशमी मनाई ।  मध्यप्रदेश और राजस्थान की तरह रतलाम जिले गांव-गांव में तेजा दशमी मनाई और इस दिन अनेक जगहों पर तेजाजी के मंदिरों में मेले का भी आयोजन किया गया है । रतलाम तेजादशमी पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह रविवार को तेजादशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने तेजाजी व नाग मंदिरों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। कई श्रद्धालुओं ने निशान चढ़ाए। विभिन्न स्थानों से निशान का चल समारोह निकाला गया। शहर के प्राचीन नाग मंदिर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। यहां मेले का भी आयोजन हुआ। रतलाम जिले की सभी तहसील के सैकड़ों तेजाजी मंदिरों पर भव्य मेले भी लगे श्रद्धालुओं ने आवस्कता अनुसार खरीदी की गई। छोटे बाल बालिकाएं मे भी अच्छा खासा उत्साह और उमंग से आज शाम पांच बजे तक खिलौने खरीद चल रही थी।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button