ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News थाना प्रभारी बीरेंद्र सिंह चौहान द्वारा कार्य भार सम्हालते ही पुराने अपराधियों की धर पकड़ की तेज।

 ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

पन्ना अमानगंज थाना पुलिस कुछ समय से काफी ऊर्जा से भरी हुई नजर आ रही है। इसका कारण है नवागत अमानगंज थाना प्रभारी बीरेंद्र सिंह चौहान जिन्होंने ने अमानगंज थाना का प्रभार सम्हालते ही थाने में पदस्थ सहकर्मियों को निर्देश दिए की अपराधियों को किसी भी सूरत में बक्सा ना जाए । इसी निर्देश के तारतम्य में कल अमानगंज पुलिस द्वारा ग्राम महदवा से एक शातिर अपराधी जो दो बर्ष पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरारी काट रहा था गिरफ्तार कर लिया। मिली खबर के अनुसार पुलिस को दो साल से फरार चल रहे स्थाई बारंटी शातिर अपराधी बलराम बहेलिया के ग्राम महदवा में होने की जैसे ही मुखबिर से सूचना मिली उसने तत्काल ग्राम महदवा पहुँच कर अपराधी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर थाने ले आये जहाँ से अगले दिन उसे अदालत में पेश किया जायेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button