Madhya Pradesh News खुलेआम दबंगई दिखाने वाले प्रभारी प्राचार्य हलधर शर्मा पर मेहरबान है सिवनी सहायक आयुक्त अमरसिंह उईके
लिखित शिकायत के बाद भी नहीं कर उचित जांच एवं कार्यवाही

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश
विगत दिनों हमारे संवाददाता हीरालाल डेहरिया द्वारा जिला सिवनी मध्यप्रदेश के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक लखनादौन के ग्राम सिहोरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहोरा की ब्रेकिंग न्यूज एवं खबर चलाई थी, जिसके बाद प्राचार्य हलधर शर्मा ने कक्षा 10 वी के छात्रों की बेरहमी से पिटाई की थी, जानकारी लगने के बाद हमारे संवाददाता हीरालाल डेहरिया ने जिला सहायक आयुक्त अमरसिंह उईके के पास लिखित शिकायत की थी, लेकिन आज दिनांक तक जिला सिवनी सहायक आयुक्त अमरसिंह उईके द्वारा किसी प्रकार से जांच नहीं की गई,इसका मतलब साफ है कि सहायक आयुक्त अमरसिंह उईके दबंग प्राचार्य हलधर शर्मा को बचाने के कोशिश कर रहैं हैं, सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जिला सिवनी के सहायक आयुक्त अमरसिंह उईके एवं प्राचार्य हलधर शर्मा के साथ अच्छे संबंध एवं मित्रता होने के कारण आज तक सहायक आयुक्त के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहोरा के प्राचार्य की आज तक जांच नहीं हो पाई है

Subscribe to my channel