ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News जानिए नाग देवता के मंदिर पर क्यों चढ़ाते हैं लोग निशान।

खेड़ा खजुरिया के, मेंन रोड से थोड़ा ही अंदर नाग देवता का एक चमत्कारी मंदिर हैं।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश

यहां पर कई वर्षों से लगातार भक्त निशान चढ़ते आ रहे हैं। प्रतिवर्ष वीर तेजा दशमी को बड़े श्रद्धा और विश्वास के साथ भक्त अपने-अपने घर से निशान लाते हैं और यहां पर चढ़ते हैं । भक्तों का मानना है कि जो भी यहां मंगत लेकर जाता है, नाग देवता उसकी मंगत पूरी करते हैं। और उसे खुशी में वीर तेजा दशमी को नाग देवता के मंदिर पर निशान चढ़ाने आते हैं। तेजा दशमी को यहां पर बड़े ही उत्साह के साथ निशान चढ़ाते हैं। खेड़ा खजुरिया गांव से भक्तों ने अखाड़े के साथ अपनी करतूत दिखाते हुए निशान को लेकर पूरे गांव में जुलूस के साथ ढोल बजाते हुए नागदेव के मंदिर पर पहुंचे। राघवी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ आए और यहां की व्यवस्था के लिए अपने जवानों को तैनात किया। इसी के साथ ही वीर तेजाजी महाराज के खेल करने वाले कलाकारों ने भी अपने विचित्र वेशभूषा में वीर तेजाजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन लीला का नाटक के तौर पर प्रस्तुती दी। इसमें कलाकार खेड़ा खजुरिया की मंडली के साथ कुछ कलाकार बाहर के भी थे। इन कलाकारों द्वारा अपनी मंडली के माध्यम से तेजाजी महाराज का यह कार्यक्रम दिन भर चलता रहा शाम को 3:00 बजे निशान चढ़ाने के बाद कार्यक्रम इन्होंने समापन किया। सभी भक्तों ने बड़ी श्रद्धा और विश्वास के साथ नाग देवता के मंदिर पर दर्शन किये, और निशान चढ़कर आशीर्वाद प्रदान किया सब भक्त प्रसादी लेकर धर्म लाभ लेते हुए अपने-अपने स्थान को गए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button