Madhya Pradesh News महात्मा गांधी जी के प्राणों की रक्षा करने एवम कांग्रेस के जुल्म से समाज को बचाने पूना समझोता में हस्ताक्षर किया था डा0 अंबेडकर ने = बंदेवार

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश
24 सितंबर2023 को बहुजन समाज पार्टी द्वारा उगली में पूना समझौता के विरोध में विचार संगोठी का आयोजन किया गया जिसे संबोधित करते हुए उमाकान्त बंदेवार जोन प्रभारी रीवा ने कहा अगस्त 1932 में उत्पीड़ित वर्ग के लोगों को सांप्रदायिक पुरस्कार के तहत अलग निर्वाचन क्षेत्र एवम दोहरे वोट का अधिकार दिया गया था वहां से उत्पीड़ित वर्ग = दलित अपने ही वोट से अपना प्रतिनिधि चुनता इसके कारण वह अपने समाज के प्रति वफादार होता लेकिन गांधी जी को दलितों के हितों की बात अच्छी नहीं लगी और ओ 20 सितंबर 1932 को उत्पीड़ित वर्ग के हितों के विरोध में पूना के अरवादा जेल में मरण व्रत रखलिया और इस कारण गांधी जी के प्राण जीवन संकट में आ गया ज्ञात हो डा0 अंबेडकर दलित वर्ग के हितों के लिए नेतृत्व कर रहे थे इसलिए कांग्रेस/ कंपनी ने डा0 अंबेडकर जी के ऊपर दबाव बनाना शुरू किया लेकिन बाबा साहब नही झुके तो कांग्रेस ने दलित वर्ग को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया अंततः बाबा साहब ने गांधी जी के प्राण बचाने एवम कांग्रेस के जुल्म से समाज को बचाने पूना समझौता में हस्ताक्षर किया इस समझौता के कारण दलित वर्ग को अलग निर्वाचन की बजाए संयुक्त निर्वाचन मिला और इस निर्वाचन से एस सी एस टी वर्ग के 131 सांसद चुनकर जाते है बावजूद इसके आज भी सबसे ज्यादा उत्पीड़न इसी वर्ग का होता है इसका कारण है यह लोग कांग्रेस/ भाजपा पार्टी के प्रति तो वफादार होते है लेकिन अपने समाज के लिए वफादार नहीं होते है यह सब नुकसान उत्पीड़ित वर्ग का पूना समझौता के कारण हुआ इसलिए बसपा इसका विरोध करती है आगे बंदेवार ने कहा देश में एक मात्र पार्टी बसपा है जो बहुजानों के साथ= साथ सबका भला करने एवम सबको न्याय देना चाहती है इसलिए आनेवाले चुनाव में हाथी की बटन दबाकर बसपा की सरकार बनाने बसपा प्रत्याशी को जिताएं कार्यक्रम को मुन्ना चौधरी,जिला महासचिव प्रेमचंद साहू जिला सचिव, कैलाश डहेरिया चंद्रशेखर गौतम विधानसभा प्रभारी केशरी भलावी बसपा नेता मोहन मरार ने भी संबोधित किया अध्यक्षता शैलेंद्र कोसरे विधानसभा अध्यक्ष द्वारा किया गया !

Subscribe to my channel