ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News महेश्वर में बढ़े नर्मदा जी के जल स्तर ने मचाई तबाही , लोगो के घरों में घुसा पानी – हुआ भारी नुकसान 

रिपोर्टर जय खत्री खरगोन मध्य प्रदेश

महेश्वर में बढ़े नर्मदा जी के जल स्तर ने भयंकर तबाही मचा दी है । पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शनिवार दोपहर बाद लागतार बढ़ते हुए जल स्तर रात 3 बजे के बाद धीरे धीरे कम होना शुरू बुआ। शनिवार रात प्रसाशन ने स्थानीय नाविकों के साथ मिलकर कई बाढ़ में फंसे लोगों को नाव के माध्यम से सुरक्षित स्थानों पर पहुचाया है। वही निचली बस्तियों में बाढ़ ने लोगो को उजाड़ कर रख दिया है। लोगो का कहना है बिना सूचना बढ़े जल स्तर ने सम्भलने का मौका नही दिया । जिससे कई परिवारों में लाखो रुपये का नुकसान हो गया है । आम जन ने प्रसाशन से जल्द से जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजे की मांग की है। नगर के कई वार्डो की निचली बस्तियों में पानी भरा गया है। जिससे लाखो रुपये का नुकसान हो गया है। नगर में बढ़े हुए जल स्तर से हुई तबाही के बाद पूर्व विधायक और भाजपा प्रत्याशी राजकुमार मेव महेश्वर पहुँचे यहां उन्होंने नगर के बाढ़ से ग्रसित कई वार्डो का दौरा कर पीड़ितों से चर्चा की । वही दौरा करने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार मेव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है। वही नगर परिषद द्वारा भोजन के पार्सल वितरण किये जा रहे।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button