ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News ग्रामीण जन पहुँचे वितरण विद्युत केंद्र मोहगांव

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्य प्रदेश

सुड़गांव. जिले के जनपद पंचायत मोहगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगारपुर के ग्रामीणजनों ने बिजली की समस्या को लेकर विद्युत त विवरण केंद्र मोहगांव पहुँचे। उन्होंने बताया कि बिजली खंभे सहित ट्रांसफार्मर की मांग लंबे अरसे किये जा रहे हैं। जो आज 21 सितम्बर को विद्युत विवरण केंद्र मोहगांव पहुँच कर कनिष्ठ अभियंता अधिकारी को आवेदन पत्र के माध्यम माँग की गई है अपने खेतों में सिंचाई सुविधा है लेकिन बिजली नही होने से अपने खेतों में सिंचाई नही कर पा रहे हैं, यदि शासन के योजना के तहत हमारे खेतों तक बिजली लाइन पहुंचा दिया जाये तो खेतों में सिंचाई होने से बारहों महीने खेती जुड़े रहेंगे। इस दौरान ग्रामीणों की बिजली संबंधित समस्या के निदान हेतु कनिष्ठ अभियंता अधिकारी श्री मरावी से अपनी बात करने मध्यप्रदेश कांग्रेस बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हसीब खान पहुँचे। ग्रामीणों के बिजली की समस्या को लेकर जिला अध्यक्ष हसीब खान ने कनिष्ठ अभियंता अधिकारी श्री मरावी से शीघ्र हल कराने के लिए कहा गया। कनिष्ठ अभियंता अधिकारी ने कहा कि इनके आवेदन पत्र पर विचार कर शासन के योजना के तहत कार्यवाही की जावेगी।
इस दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हसीब खान, समाज सेवी हीरा सिंह उइके, भैया लाल वरकड़े, डुमारू लाल उइके, फूल सिंह मरावी, सेवकराम मरावी, अनिल दुबे, देव सिंह मरावी, सुनील दुबे, भादू सिंह मरावी, मिश्री लाल भवेदी, बालकराम मरावी, गिरजाशंकर उइके सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button