झारखंडव्यापार

Jharkhand News तोपचांची में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई , 5 ट्रेक्टर तथा 1 हाईवा जब्त

रिपोर्टर राजू अंसारी कतरास झारखंड

तोपचांची: शनिवार को तोपचांची थाना क्षेत्र में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई हुई है जिसमें खनन विभाग के अधिकारियों ने तोपचांची क्षेत्र से पांच बालू लदे अवैध ट्रैक्टरों तथा एक गिट्टी लदे हाईवा को जप्त कर तोपचांची थाने को सुपूर्द कर दिया है. तोपचांची थाने में मामला दर्ज करते हुए सभी चालकों को हिरासत में ले लिया है तथा आगे विधि संबंध कार्रवाई करने के लिए पुलिस तैयारी कर रही है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खनन विभाग के अधिकारियों ने ट्रैक्टर तथा हाईवा चालकों से कागजात की मांग की गई परंतु चालकों ने एक भी कागजात दिखा नहीं पाया. जप्त सभी ट्रैक्टरों पर एक में भी नंबर प्लेट नहीं है. घटना के बाद बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है..

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button