जम्मू/कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिशिक्षा

Maharashtra News शिक्षक मतदाताओंके विश्वास को पुरा करनेका प्रयास करता रहुंगा-विधायक सुधाकर अडबाले

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद,चंद्रपूर, महाराष्ट्र

नागपुर विभाग शिक्षक मतदार संघ से जिस विश्वास के साथ मूझे विधान परिषद प्रतिनीधी के रुपमे विजयी बनाया, उन सभी शिक्षकोंके विश्वासको पुरा करने हेतु हर वक्त प्रयास करनेका वादा नवर्विाचित विधायक सुधाकर अडबाले ने किया। वे शिक्षण प्रसारक मंडल द्वारा कर्मविर महाविद्यालय मुल के सभागृह मे आयोजित सत्कार समारोहमे संबोधन कर रहे थे। शि.प्र. मंडल के अध्यक्ष एड. बाबासाहेब वासाडे की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सांसद सुरेश उर्फ बालुभाउ धानोरकर, विजुक्टा के अध्यक्ष खाडे, एड. अनिल वैरागडे, प्राचार्य डॉ. अनिता वालके मूख्य अतिथी थे। शिक्षण प्रसारक मंडल द्वारा विधायक अडबाले और सांसद बालु धानोरकर का सत्कार किया गया। पुरानी पेन्शन और शिक्षकोंकी अन्य प्रलंबित मॉगोंको पुरा करनेके लिए वे हरदम प्रयास करेंगे, ऐसा अडबाले ने आगे बताया। मविआ की ओरसे अडबाले की उम्मीदवारी तय होते ही उनका विजय निश्चित था, ऐसा धानोरकर ने कहॉ। मुल तहसील के विभीन्न शिक्षा संस्था तथा राजनितीक पार्टीयों द्वारा भी अडबाले का सत्कार किया गया। शिक्षा क्षेत्र की विभीन्न समस्याओंके बारेमे एड. वासाडे ने अपने भाषणमे जानकारी दी। समारोहकी प्रस्तावना एड. अनिल वैरागडे ने रखी। संचालन डॉ. गणेश आगलावे ने तथा आभार प्रदर्शन गुरुदास चौधरी ने किया। ईस कार्यक्रम मे तहसील कॉग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुरुदास गुरुनुले, शहर अध्यक्ष सुनिल शेरकी, राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष सुमित समर्थ, तहसील अध्यक्ष प्रा. किसन वासाडे, रुपाली संतोषवार आदी उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button