IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : वाराणसी कमिश्नरेट थाना जंसा में नागेश्वर महादेव मंदिर से कलश चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के समीप स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर से मंदिर के ऊपर लगा कलश (हंडा) चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बताया जा रहा है कि मंदिर से कलश चोरी होने की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले को लेकर पुलिस को तहरीर भी सौंपी गई है। तहरीर मिलने के बाद जंसा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही चोरी की घटना से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी है। घटना को लेकर श्रद्धालुओं ने जल्द से जल्द चोरी हुए कलश को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button