Uttar Pradesh News : वाराणसी कमिश्नरेट थाना कोतवाली के विशेश्वरगंज में जुआ खेलते 7 गिरफ्तार, 5,010 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद
ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी। कोतवाली थाना पुलिस ने विशेश्वरगंज स्थित गुड़ मंडी में जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 5,010 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, अपराधों की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 29 अगस्त 2026 को कोतवाली पुलिस ने कूड़ा खाने के पीछे, गुड़ मंडी विशेश्वरगंज में छापेमारी की। इस दौरान मौके पर जुआ खेल रहे सात लोगों को पकड़ा गया। बरामद रकम में 2,000 रुपये मालफड़ तथा 3,010 रुपये जामा तलाशी के शामिल हैं। मामले में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 212/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आनंद यादव (32), अजय शर्मा (26), राज कनौजिया उर्फ राजकुमार (32), गौरव यादव (25), संदीप यादव (35), हिमांशु यादव (28) और बिसनु यादव (30) के रूप में हुई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह, उपनिरीक्षक हिमांशु कुमार समेत कोतवाली थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Subscribe to my channel