Uttar Pradesh News: पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक द्वारा थाना हुसैनगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम असनी में फायरिंग की घटना के घटनास्थल का निरीक्षण
रिपोर्टर मनीष फतेहपुर, उत्तर प्रदेश
फतेहपुर दिनांक 29.08.2026 को थाना हुसैनगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम असनी में फायरिंग से एक व्यक्ति की मृत्यु की सूचना पर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक द्वारा घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही मृतक के परिजनों से वार्ता कर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है तथा शराब ठेके के सेल्समैन गोवर्धन निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के शव के संबंध में पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही नियमानुसार करायी जायेगी। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत ग्राम असनी एवं नरही में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। वर्तमान में शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य एवं पूर्णतः नियंत्रण में है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी महोदय, प्रभारी निरीक्षक थाना हुसैनगंज सहित अन्य स्थानीय अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहे।

Subscribe to my channel