Madhya Pradesh News डीआईजी ललित शाक्यवार, एसपी अमित सांघी के निर्देशन में एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन मैं सटई थाना प्रभारी आदेश जैन और पडरिया चौकी प्रभारी एसआई कुलदीप सिंह जादौन की बडी कार्यवाही !!
अबैध शराब बेचते एक आरोपी को 370 अबैध शराब क्वाटर सहित किया गिरफ्तार !

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
टीआई आदेश जैन के निर्देशन मैं पडरिया चौकी प्रभारी की बड़ी कार्रवाई।अबैध शराब बेचता एक युवक को किया गिरफ्तार।370 देशी क्वाटर कुल 66.600 लीटर जिसकी कीमत 20350 कीमत का किया जप्त।SP अमित सांघी के निर्देश पर हुई कार्रवाई। पडरिया चौकी प्रभारी एसआई कुलदीप सिंह जादौन ने बताया कि दिनाँक 30.08.2023 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस बल के साथ नेगुआ तिगड्डे पर पहुचा।जानकारी प्राप्त हुई कि बसारी से इसी रोड पर एक बाइक सबार दूध के डिब्बो मैं अबैध शराब के क्वाटर भर कर सटई तरफ बेचने जा रहा है।आरोपी तिगड्डे पर आया पुलिस देख कर अपनी गाड़ी मोटरसाइकिल m p16za 6658 गाड़ी छोड़ कर भागने लगा।बल की सहायता से आरोपी को पकड़ा गया।दूध के डिब्बो मैं जांच उपरांत पता चला की अबैध देशी शराब के क्वाटर भरे हैं।आरोपी संदीप सैन पिता पुन्नी सैन उम्र 23 साल निवासी जखरौंन खुर्द थाना सटई के पास 370 देशी अबैध शराब के क्वाटर जो 66.600 लीटर जिसकी कीमत 20350 रुपए है। पुलिस चौकी द्वाराअप.क्र. 229/23, धारा-34/2 आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीबद्ध कर आरोपी को आज माननीय् न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
इनकी रही अहिम भूमिका
निरी. आदेश जैन
टी.आई. सटई, उनि. कुलदीप सिंह जादौन चौकी प्रभारी, प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह,प्रधान आरक्षक- प्रेमकिशोर त्रिवेदी, आरक्षक अंकित पुरोहित,आरक्षक महेंद्र साहू,आरक्षक जीतेन्द्र साहू,आरक्षक अरवेंद्र रावत द्वारा आरोपी से अबैध शराब जप्त कर उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

Subscribe to my channel