उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News टैक्स और उत्पीड़न से सर्राफा व्यापारियों में रोष

टैक्स और उत्पीड़न से सर्राफा व्यापारियों में रोष

रिपोर्टर रोहित पाल हरदोई उत्तर प्रदेश

पिहानी कस्बे में रामलीला रोड पर सर्राफा समिति की बैठक का आयोजन हुआ। सर्राफा समिति की बैठक में सर्राफा कारोबारियों की समस्याओं, टैक्स और उत्पीड़न का मुद्दा छाया रहा। सर्राफा व्यापारियों ने उत्पीड़न से निपटने की रणनीति बनाई। अध्यक्षता कर रहे समिति के कोषाध्यक्ष पंकज रस्तोगी सर्राफ ने चेतावनी दी कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। सर्राफा व्यापारियों पर हमले और लूट-छिनैती आदि की घटनाओं का जिक्र करते हुए शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की। कस्बे में हाल में ही हुई सर्राफा व्यापारियों के यहां चोरी की घटनाओं के खुलासों की मांग की। बैठक में अंशु रस्तोगी ने कहा कि सर्राफा व्यवसाईयों का उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी एकजुट होकर समस्याओं का सामना करेंगे। बैठक में नकली जेवर सप्लायर हाजी मोहम्मद अहमद की करतूतें छाई रही। अभी और कई सर्राफा व्यवसाईयो को हाजी मोहम्मद के चेलों ने ठगे हैं। तीन नाम और प्रकाश में आए हैं जिन लोगों से हाजी मोहम्मद अहमद नकली सोने के जेवर बिकवाता था। सराफा समिति के राकेश गुप्ता ने कोतवाल सुनील दत्त कौल व पिहानी पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि सर्राफा व्यवसायियों की तहरीर पर तुरंत मुकदमा लिख दिया गया और करवाई प्रगति पर है इसके लिए पिहानी पुलिस बधाई की पात्र है। उन्होंने पिहानी पुलिस से पिछली घटनाओं का खुलासा करने की भी मांग की है। बैठक में सर्राफा व्यवसाईयों के हित की चर्चा हुई। रवि रस्तोगी ने सर्राफा व्यवसाईयों से कहा कि जिन लोगों के यहां कैमरे नहीं लगे हैं वह कैमरे जरूर लगवा ले जिससे होने वाले अपराध चोरी की घटनाएं सीसीटीवी फुटेज में आ जाएगी। बैठक में धर्मेंद्र रस्तोगी, योगी वैश्य, शिवाजी, संदीप रस्तोगी, कुलदीप रस्तोगी ,संतोष रस्तोगी , आशीष रस्तोगी ,नीरज रस्तोगी आवेश लाला ,सोनू गुप्ता , नैमिस रस्तोगी, अभय गुप्ता, अंशु गुप्ता, वकील अहमद ,अंशु रस्तोगी , राज किशोर सिंह, गौरव रस्तोगी, सत्येंद्र गुप्ता, विजय कुमार रस्तोगी समेत कई सराफा व्यापारी मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button